हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, अब इस दिन टीम इंडिया के लिए खेलेंगे अगला मुकाबला

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से वो टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं. ऐसे में फैंस इंतजार कर रहे हैं कि अब कब सूर्यवंशी ब्लू जर्सी में दोबारा मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौर पर किया था टी20I डेब्यू (PIC Credit- AI)

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में सभी को अपना फैन बना लिया है. अब इस स्टार को दोबारा मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब है. पहले टीम इंडिया सीधे एशियन गेम्स 2026 में ही खेलने वाली थी. ऐसे में फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता था. हालांकि अब टीम इंडिया के एक नए सीरीज का ऐलान हो गया है. ऐसे में अब जल्द ही दोबारा वैभव टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर नजर आने वाले हैं. 

वैभव सूर्यवंशी अब इस दिन उतरेंगे मैदान पर 

टीम इंडिया अब अपना अगला टी-20 मुकाबला 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. अफगान टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का ये पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी भी ब्लू जर्सी पहनकर इसी मुकाबले में नजर आएंगे. इन 3 मैचों की सीरीज के बाद वो एशियन गेम्स 2026 में भी खेलने वाले हैं. ऐसे में फैंस को सूर्यवंशी के और मुकाबले इस साल देखने को मिलने वाले हैं. जिस अंदाज में सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी की थी. अगर उस तरह से अफगानिस्तान के खिलाफ भी बल्लेबाजी करते हैं, तो एशियन गेम्स 2026 से पहले ही वो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. ऐसे स्थिति में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कोई एक उनका जोड़ीदार होगा. 

ये भी पढ़ें: अजमतुल्लाह उमरजई को ICC ने लगाई फटकार, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी

विज्ञापन

अगस्त में इस टीम के खिलाफ खेलेंगे वैभव 

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी-20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर वैभव इस टीम की उपकप्तानी भी संभालते हुए नजर आने वाले हैं. टी-20 और वनडे में तो वैभव ने अपनी छाप छोड़ दी है. लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में अब तक उनका इंपैक्ट नहीं नजर आया है. ऐसे में सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में जब 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो बल्ले से तूफानी पारी खेलना चाहेंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs SL सीरीज के बाद इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, कभी भारतीय टेस्ट टीम का थे अहम हिस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola