IND vs SL सीरीज के बाद इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, कभी भारतीय टेस्ट टीम का थे अहम हिस्सा

IND vs SL: टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. जिसके बाद टीम इंडिया अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर महीने में खेलने वाली है. न्यूजीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए और भी अहम होने वाला है. ऐसे में वहां पर भी टीम में कुछ बड़े बदलाव नजर आएंगे.

Indian Cricket Team
1 / 6
(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा

 

IND vs SL: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अपनी सभी टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी. श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करना तो आसान नहीं होने वाला है, लेकिन उससे भी कठिन दौरा न्यूजीलैंड का होने वाला है. जहां पर भी टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में उस सीरीज के लिए बीसीसीआई टीम में भी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. 4 स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह2 / 6

सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के दौरे तक फिट हो सकते हैं. बुमराह की वापसी होने के बाद टीम से मानव सुथार बाहर जा सकते हैं. न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया सिर्फ 2 स्पिन गेंदबाजों के विकल्प के साथ ही जा सकती है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन3 / 6

भले ही सरफराज खान को श्रीलंका के दौरे पर टीम में मौका मिला है. लेकिन साई सुदर्शन की वापसी के बाद उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है. साई सुदर्शन को ही टीम फिलहाल नंबर 3 के लिए देख रही है. कोच-कप्तान को सुदर्शन बहुत पसंद हैं. (Pic Credit- ANI) 

नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी 4 / 6

श्रीलंका के दौरे पर चयनकर्ताओं ने स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका दिया है. लेकिन न्यूजीलैंड के दौरे पर उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को जगह मिल सकती है. टेस्ट टीम में रेड्डी ने अब तक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी नहीं खेलने दी है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

आकाशदीप

आकाशदीप 5 / 6

तेज गेंदबाज आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में जब न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया जाएगी तो आकाशदीप को मौका मिल सकता है. आकाशदीप इस टीम में खराब प्रदर्शन कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम 6 / 6

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, आकाशदीप, आकिब नबी. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन