ICC Rule, NZ Cricketer Used Saliva on Ball: वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जहां अंपायर्स कॉल, टाइम आउट जैसे नियमों पर काफी विवाद देखने को मिला था। अब वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद सामने आया है। आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद से आईसीसी ने एक नियम लागू किया था कि, फील्डिंग टीम का कोई भी प्लेयर या गेंदबाज बॉल पर लार यानी Saliva का इस्तेमान नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना संक्रमण एक दूसरे के कारण संक्रमित होने से फैलता था। उसके बाद से यह नियम लगातार लागू हो गया। अब न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर ने गेंद पर लार लगाकर विवाद खड़ा कर दिया है।
किसने उड़ाईं नियम की धज्जियां?
अगर कौन है वो खिलाड़ी उसकी बात करें तो न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने यह नियम तोड़ा है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ सिल्हट में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन यह विवाद सामने आया जब गेंदबाजी करते हुए फिलिप्स ने गेंद पर लार का इस्तेमाल किया। अगर नियम की बात करें तो आईसीसी ने इसे पूरी तरह से बैन किया हुआ है और यह 1 अक्टूबर 2022 से लागू हुआ था।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: संजू के साथ धोखा हुआ! सेलेक्शन के नाम पर सैमसन के साथ हो रहा खिलवाड़, फैंस हुए नाराज
क्या है ICC का पूरा नियम?
अगर आईसीसी के नियम की बात करें तो अगर किसी टीम का कोई खिलाड़ी गेंद पर लार का इस्तेमाल करता है, तो उसे आईसीसी के संविधान के कानून 41.3 के उल्लंघन का दोषी पाया जाएगा। इस स्थिति में उस खिलाड़ी की टीम पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई जाएगी। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि क्या इसके लिए बैन लगेगा तो नहीं अभी तक तो आईसीसी द्वारा इस पर बैन का कोई नियम नहीं लाया गया है।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के उपकप्तान में होगा बदलाव, चौथे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की Playing 11!
इससे पहले भी एक ऐसा मामला आया था। नवंबर 2022 में ऐसा हुआ था जब नेपाल और यूएई के बीच वनडे मुकाबला खेला जा रहा था। उस मैच में नेपाल के खिलाड़ी अलीशान शराफू ने गेंद पर लार का इस्तेमाल किया था। उसके बाद पेनल्टी स्वरूप उनकी टीम पर पांच रनों का जुर्माना आया था। अभी सिल्हट टेस्ट मैच में फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने इसकी जानकारी रिपोर्टर्स को दी। पर फील्ड अंपायर्स अहसान रजा और पॉल राइफल ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
23 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines