ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के बारे में कौन नहीं जानता है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी को देखने के लिए फैंस खुद-ब-खुद स्टेडियम तक खींचे चले आते हैं। 35 वर्षीय बल्लेबाज को भी भारत के इस प्रतिष्ठित लीग से काफी प्यार है। इसीलिए उन्होंने इस लीग को लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया है। उनका कहना है कि जब तक वह चलने-फिरने लायक हैं, तबतक आईपीएल में शिरकत करते रहेंगे।
वर्ल्ड कप 2023 के बाद मैक्सवेल बिग बैश लीग में शिरकत करने के लिए तैयार हैं। यहां वह मेलबर्न स्टार्स की अगुवाई करेंगे। नए साल में टी20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन होने वाला है। उससे पहले आईपीएल 2024 खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के बड़े क्रिकेटरों को अक्सर देखा गया है कि वह बड़े टूर्नामेंट से पहले आईपीएल में खेलना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन मैक्सेवल ने इसके विपरीत बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- स्पीड के सौदागर को बताया जा रहा था भारत का भविष्य, अब दूध में पड़ी मक्खी की तरह हो रहा है व्यवहार
ग्लेन मैक्सवेल का कहना है, ‘इंडियन प्रीमियर लीग शायद वह आखिरी टूर्नामेंट होगा, जो मैं हर हाल में अंत तक खेलना चाहूंगा। मैं आईपीएल में तबतक शिरकत करूंगा, जबतक मेरे हाथ-पैर चलते रहेंगे।’
मैक्सवेल ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा लोगों से कहता रहता हूं कि आईपीएल कितना बेहतरीन टूर्नामेंट है। यहां मैं जिन लोगों से मिला, जिन कोचों का मुझे सहयोग मिला और जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने शिरकत की। उससे मुझे बहुत फायदा प्राप्त हुआ है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘टूर्नामेंट के दौरान एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे दिग्गज दो महीने साथ रहते हैं। इस दौरान उनसे कई मुद्दों पर बात होती है। इससे अच्छा सीखने को और कहीं नहीं मिल सकता है। आशा है इस बार ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करेंगे और इसका फायदा हमें वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान होगा।’
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines