---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ग्लेन मैक्सवेल ने खास शख्स के नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, RCB ने दिलचस्प अंदाज में दी बधाई

Glenn Maxwell Dedicate Century to Son: मैक्सवेल ने अपना शतक नवजात बेटे लोगन मेवरिक मैक्सवेल और पत्नी विनी रमन को समर्पित किया।

---विज्ञापन---

Glenn Maxwell Dedicate Century to Son: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास में अपना सबसे तेज शतक ठोक डाला। उन्होंने महज 40 गेंदों में सेंचुरी कूटी। उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने के मामले में एडेन मार्कराम को पीछे छोड़ दिया। मिड-इनिंग ब्रेक में बोलते हुए मैक्सवेल ने एक खास शख्स को अपनी सेंचुरी डेडिकेट की।

हाल ही इंडिया आया है परिवार

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी पत्नी और बेटे उनकी बल्लेबाजी को देख पाए क्योंकि उनका परिवार स्टैंड में मौजूद था। मैक्सवेल ने अपना शतक नवजात बेटे लोगन मेवरिक मैक्सवेल और पत्नी विनी रमन को समर्पित किया। वह इस मैच से पहले ही इंडिया आए हैं।

---विज्ञापन---

आरसीबी ने किया ट्ववीट

मैक्सवेल की शानदार सेंचुरी के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खिलाड़ी को खास अंदाज में बधाई दी। दरअसल, मैक्सवेल ने नीदरलैंड के गेंदबाज लोगन वैन बीक की 7 गेंदों में 257.14 की स्ट्राइक रेट से 18 रन बनाए। मैक्सवेल ने अपने बेटे का नाम टॉम क्रूज और ह्यू जैकमैन के कैरेक्टर्स के नाम पर रखा है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मैक्सवेल पहली गेंद पर डक पर आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, इसके बाद अगली 13 गेंदों में वह शतक तक पहुंच गए।

बास डी लीड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 399 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। डच गेंदबाज बास डी लीडे ने अपने दस ओवरों में 115 रन दिए, जो विश्व कप इतिहास का सबसे महंगा स्पैल रहा। नीदरलैंड को 400 रनों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन टीम महज 21 ओवर ही खेल सकी और 90 रन पर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 309 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

---विज्ञापन---

मैक्सवेल ने शानदार शतक के बाद कहा- मैं बस खुद को एक अच्छा मंच देने की कोशिश कर रहा था। टूर्नामेंट में आखिरकार कुछ लय हासिल करना अच्छा लगा। यह जबरदस्त आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। जब आप लगातार रन नहीं बना रहे हों तो कुछ संदेह घर कर जाते हैं। उम्मीद है कि मैं इससे आगे बढ़ सकूंगा।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान से हार के बाद रोये थे बाबर आजम! पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें: ‘आज बीवी का फोन आया, रो रही थी, माफी मांग रही थी’, शिखर धवन का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

First published on: Oct 25, 2023 11:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola