Glenn Maxwell Admitted in Hospital: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लेकर सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो मैक्सवेल की एडिलेड के एक पब में पार्टी के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। वह एक पब में पार्टी कर रहे थे और इसके बाद उनकी हालत खराब हुई और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य स्टार खिलाड़ी को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई कि वह कोविड संक्रमित हो गए हैं।
मैक्सवेल की क्यों बिगड़ी तबीयत?
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ग्लेन मैक्सवेल ने पब में शायद ज्यादा ड्रिंक कर ली थी। इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई अपडेट नहीं मिला है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर जमकर वायरल हो रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इलाज के बाद मैक्सवेल को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा पता चला है कि ट्रेविस हेड को कोविड संक्रमित पाया गया है। यह दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज खेलेंगे और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला 19 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। मैक्सवेल एडिलेड के एक पब में स्टार पेसर ब्रेट ली के बैंड सिक्स एंड आउट का परफॉर्मेंस देख रहे थ। इस दौरान शायद उन्होंने शराब पी थी। इसके बाद ही बताया जा रहा उनकी तबीयत बिगड़ी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले की जांच भी कर रहा है। 7 News ने बताया कि मैक्सवेल एडिलेड में एक पार्टी के बाद एम्बुलेंस से अस्पलात ले जाए गए थे। वहीं उनको क्या हुआ था अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
ट्रेविस हेड भी बीमार
सोमवार को The Age ने रिपोर्ट किया था कि ट्रेविस बेड कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा के भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जबड़े में चोट आ गई थी। अब देखना होगा कि कंगारू टीम जो इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में है, कैसे इन मुश्किलों से निपटती है।
यह भी पढ़ें- ICC ने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान, भारत के 4 खिलाड़ियों को टी20 टीम में मिली जगह
यह भी पढ़ें- ग्लेन मैक्सवेल पार्टी के बाद अस्पताल में हुए भर्ती, एक और स्टार खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी!
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
14 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
25 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
41 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines