---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC ने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान, भारत के 4 खिलाड़ियों को टी20 टीम में मिली जगह

ICC T20 Team of The Year: भारतीय टीम के स्टार टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने खास टी20 टीम का कप्तान बनाया है। वहीं चार भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।

ICC T20 Team of The Year: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा सोमवार को साल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अपनी टीम ऑफ द ईयर चुनी। इस टीम में आईसीसी द्वारा सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया। वहीं इस टीम में सूर्या समेत चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारत के अलावा जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। साथ ही आयरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और यूगांडा के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है।

3 बड़े देशों के खिलाड़ी गायब

खास बात यह भी है कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के एक भी खिलाड़ी को इस टीम में जगह नहीं मिली है। इस खास प्लेइंग 11 में भारत के जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है, उसमें सूर्यकुमार यादव समेत दो बल्लेबाज हैं। वहीं एक स्पिनर और एक पेसर को भी आईसीसी ने टीम में शामिल किया है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। यह चारों खिलाड़ी भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं वो 11 खिलाड़ी?

यशस्वी जायसवाल (भारत), फिल साल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरना (विकेटकीपर, वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव (कप्तान, भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), अल्पेश रमजानी (यूगांडा), मार्क अडेयर (आयरलैंड), रवि बिश्नोई (भारत), रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे), अर्शदीप सिंह (भारत)।

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव ने की टीम इंडिया की कप्तानी

सूर्यकुमार यादव जिन्हें इस टीम का कप्तान बनाया गया है। वह पहली बार भारत के लिए हाल ही में कप्तानी करते दिखे थे। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम की कमान संभाली थी। वह पिछले डेढ़ साल से लगातार नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टी20 टीम में उन्होंने कप्तानी संभाली थी। फिर अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी की और टीम के कप्तान भी रहे। अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप में जब हार्दिक और सूर्या फिट हो जाएंगे तब टीम इंडिया की कप्तानी कौन करता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, देखें दोनों के बीच H2H टक्कर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली टेस्ट टीम से बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

First published on: Jan 22, 2024 05:12 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola