स्टाइलिश लाइफ जीते हैं ग्लेन मैक्सवेल, लग्जरी हाउस, कार कलेक्शन और पत्नी विनी के बारे में भी जानें खास बातें

Glenn Maxwell Life Stylish – अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक बनाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल सुर्खियों में हैं। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी ग्लेन मैक्सवेल काफी स्टाइलिश लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं मैक्सवेल के जीवन की कुछ रोचक जानकारी।

Glenn Maxwell , Glenn Maxwell Life Stylish,  Luxury House,  Car Collection, Life Stylish
विज्ञापन

Glenn Maxwell Life Stylish : ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर दुनियाभर की सुर्खियां बटोर ली है। मैच के दौरान लोगों ने ग्लेन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ बैटिंग तो देखी, उनका नाम पूरे मुंबई के मैदान पर लिखा जा चुका हैं। मैक्सवेल दुनियाभर के टी20 लीग में क्रिकेट खेलते हैं। ग्लेन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेलते हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर भी ग्लेन मैक्सवेल काफी स्टाइलिश लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं मैक्सवेल के जीवन की कुछ रोचक जानकारी।

क्रिकेटर की सालाना सैलरी

ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर की सालाना सैलरी 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। वहीं, उनकी मंथली इंकम की बात की जाएं तो 83,000 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल की नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास 14 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल की कमाई पिछले कुछ सालों से 170 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन

यह भी देखें –

विज्ञापन

मैक्सवेल का लग्जरी घर

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और उन्होंने एक लग्जरी घर खरीदा है। इस रियल एस्टेट संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये है। बता दें कि उनके पास अलग-अलग देशों में अलग-अलग रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।

बेहतरीन कार कलेक्शन

आजकल लगभग सभी क्रिकेटर्स को कार का बहुत शौक होता है, और उनका कार कलेक्शन काफी हाई लेवल का होता है, लेकिन ग्लेन के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं, जिसमें निसान मैक्सिमा और ऑडी शामिल हैं।

विज्ञापन

विनी रमन से की है शादी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैक्सवेल ने विनी रमन से शादी की है। विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को उनकी मानसिक बीमारी से उबरने में मदद की थी। विनी रमन एक फार्मासिस्ट हैं और वो मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं। विनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, और अपने पति मैक्सवेल के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

यह भी देखें –

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ