Gautam Gambhir To Visit Kalighat Temple In Kolkata: ‘मेन इन ब्लू’ ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदें जिदा रखीं. सूर्यकुमार यादव की टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया. इस जीत का मतलब है कि ग्रुप 1 में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज ही बची हुई सेमीफाइनल जगह के लिए 1 मार्च को कोलकाता में टकराने वाले हैं.
सेमीफाइनल के टिकट का इंतजार
रविवार को ईडन गार्डन्स में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मैच बहुत अहम है. इसी मैच से ग्रुप 1 के दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा. दक्षिण अफ़्रीका से 76 रन से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 तक गिर गया था, लेकिन जिम्बाब्वे पर जबरदस्त जीत के बाद यह तेज़ी से सुधरकर -0.100 हो गया.
यह भी पढ़ें- चौंक गए? जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने संजू सैमसन को उनकी ही भाषा में पुकारा, विकेटकीपर से मिला ऐसा जवाब
इस मंदिर में आशीर्वाद लेंगे कोच गंभीर
इस बीच इंडियन टीम 27 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे कोलकाता पहुंचने वाली है. शाई होप की लीडरशिप में वेस्टइंडीज की टीम भी शाम को ‘सिटी ऑफ जॉय’ पहुंचेगी. ‘रेवस्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर अपने पसंदीदा होटल में चेक-इन करने के बाद कालीघाट मंदिर जाएंगे. गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनों से इसी होटल में ठहरते हैं. वेस्टइंडीज की टीम इंडियन टीम के रहने की जगह के पास वाले होटल में रुकेगी.
भारतीय टीम का मंदिर दर्शन
टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच अक्सर इंटरनेशनल मैच से पहले मंदिर के दर्शन करते रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले ओपनर अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 26 फरवरी की भोर में चेन्नई के पास थिरुवनमियुर के प्रसिद्ध मरुंदीश्वर मंदिर पहुंचने थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान जब इंदौर में मैच होने वाला था, तब विराट कोहली और कुलदीप यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका था. इसके अलावा हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन किए थे. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी धार्मिक हैं, उन्होंने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ कई बार तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines