Gautam Gambhir-Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में भारत ने 165 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. टीम इंडिया का लक्ष्य दूसरा मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना है. 23 अगस्त यानी आज दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है. इसी दिन दलीप ट्रॉफी की भी शुरुआत हो गई है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वाड में मौजूद रिजर्व खिलाड़ियों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है.
गिल-गंभीर का बड़ा फैसला
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया ने टेस्ट स्क्वाड से उन खिलाड़ियों को भी रिलीज नहीं करने का फैसला किया है, जो दूसरा टेस्ट नहीं खेलने वाले हैं. पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खेले थे. दोनों ही दूसरा टेस्ट मैच भी खेलते नजर आ रहे हैं. इस स्थिति में गुरनूर बरार और आकिब नबी फिर बाहर बैठने वाले हैं. ऐसी स्थिति में इन दोनों खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए रिलीज किया जा सकता था.
इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने दोनों को ही स्क्वाड में रखने और दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए जाने की अनुमति नहीं दी है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अगर भारतीय टीम को कंकशन सब्स्टीट्यूट की जरूरत पड़ी, तो विकल्प मौजूद रहने चाहिए. अगर सरफराज खान, गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, तो फिर भारत के पास बैकअप नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:- ENG vs PAK: बिना खेले ही बाबर आजम ने पाकिस्तान को हराया? लीड्स टेस्ट में हार के बाद उठ रहे सवाल
दूसरे टेस्ट में कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है. कुलदीप यादव दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह सारांश जैन को मौका मिल रहा है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार है: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज
दलीप ट्रॉफी में किन टीमों के बीच हो रहा पहला मैच?
दलीप ट्रॉफी 2026 में दो मैच एक साथ खेले जा रहे हैं. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जीतने वाली टीम को 30 अगस्त से शुरू हो रहे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. इसके अलावा नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच भी मैच खेला जा रहा है. दोनों ही मैचों में देशभर के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरे लिए नतीजे…’, कुलदीप यादव के टीम इंडिया में फ्यूचर को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: RevSportz
First published on:
Know More: Editorial Guidelines