'मैं IPL में एक चीज बदलना चाहता हूं'...जानिए गौतम गंभीर की ये बड़ी इच्छा

Gautam Gambhir say I want to change one thing in IPL

Gautam Gambhir say I want to change one thing in IPL

Gautam Gambhir: आईपीएल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबबाज गौतम गंभीर ने एक बड़ा ईच्छा जताई है। वह आईपीएल में बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं। गंभीर का कहना कि सभी आईपीएल टीमों के कोच और सपोर्ट स्टाफ भारतीय हो, जिससे अपने देश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले।

विज्ञापन

गौतम गंभीर नई दिल्ली में हुए FICCI के टर्फ 2022 के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्होंने आईपीएल समेत भारतीय टीम के कोच को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने आईपीएल को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम बताया।

विज्ञापन

मैं सभी भारतीय कोचों को आईपीएल में देखना चाहता हूं- गंभीर

गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर हूं। मैं एक चीज बदलना चाहता हूं कि मैं सभी भारतीय कोचों को आईपीएल में देखना चाहता हूं, क्योंकि बिग बैश या किसी अन्य विदेशी लीग में किसी भी भारतीय कोच को मौका नहीं मिलता है।

विज्ञापन

गंभीर ने आगे कहा कि ‘भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन हमारे कोचों को कहीं मौका नहीं मिलता। सभी विदेशी यहां आते हैं और शीर्ष नौकरियां प्राप्त करते हैं, हम अन्य लोगों की तुलना में अधिक लोकतांत्रिक और लचीले हैं। हमें अपनों को और मौका देने की जरूरत है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ