43 की उम्र में भी लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं गौतम गंभीर, खुद बताई अपनी सबसे बड़ी कमजोरी

Gautam Gambhir Ready Fight: भारत के हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा से अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं. कई बार मैदान पर उनकी अन्य खिलाड़ियों से जमकर बहस हुई है. गौतम गंभीर ने अब बताया कि 43 साल के होने के बावजूद वो अभी भी लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. हालांकि, वो खुद पर अब कंट्रोल करते हैं और उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया. गंभीर अपने बच्चों के बारे में सोचकर चुप हो जाते हैं.

Gautam Gambhir Ready Fight

लड़ाई को तैयार रहते हैं गंभीर

Gautam Gambhir Can’t Control Angry: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अभी अपने शहर दिल्ली में है, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा है. गौतम अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और कई बार मैदान पर उनकी लड़ाई हुई है. उनका स्वभाव काफी अच्छा है लेकिन वो गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. गंभीर अभी 43 साल के हैं और इसके बावजूद वो लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं. उनका पहला कदम यही होता है. गंभीर ने अपनी बड़ी कमजोरी बता दी है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने बताई अपनी कमजोरी

गौतम गंभीर की क्रिकेट करियर के दौरान कई बार मैदान पर लड़ाई हुई है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन ‘होमडाउन हीरो’ सीरीज का एपिसोड दिखाया गया. गौतम गंभीर इसमें नजर आए और उन्होंने बताया कि अभी भी वो लड़ने के लिए कहीं न कहीं तैयार रहते हैं लेकिन फिर अपने बच्चों के बारे में सोचकर शांत हो जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी आक्रमक हूं लेकिन अभी एक बदलाव है. जब भी मुझे गुस्सा आता है, तो मेरा पहला कदम और रिएक्शन लड़ने का ही होता है. हालांकि, इस उम्र में पहली चीज मेरे दिमाग में आती है कि घर पर बच्चे हैं.’

विज्ञापन

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारत ने जीती दो ट्रॉफी

गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया था. इसके बाद उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की है. गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टी20 में भारत का प्रदर्शन तगड़ा रहा और उन्हें रोकना मुश्किल रहा है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने 22 टी20 मैच खेले हैं और 20 में जीत दर्ज की है. भारत ने 11 वनडे खेले हैं और 8 में जीत दर्ज की है. टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 15 टेस्ट खेले हैं और 5 जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ