Gautam Gambhir Reacts on Kohli-Naveen Fight: आईपीएल 2023 में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक मुकाबले के बाद खासा बवाल मच गया था। यह बवाल शुरू हुआ था नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच मैदान पर हुई लड़ाई के बाद। फिर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच भी आपस में तनातनी देखने को मिली थी। हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान नवीन और विराट ने गले लगकर पुराने विवाद को भुला दिया था। पर गौतम गंभीर ने एक नए इंटरव्यू में एक नया बयान दिया है। स्मिता प्रकाश के साथ एक पोडकास्ट में गंभीर ने इस लड़ाई को लेकर बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले गौतम गंभीर?
गौतम गंभीर से जब इस पोडकास्ट में नवीन उल हक कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,’मैं अगर मेंटोर हूं तो किसी के पास हक नहीं है कि मेरे खिलाड़ी की तरफ चार्ज करे। और इसको लेकर मेरी बिल्कुल अलग सोच है। जब तक मैच चला मैंने कुछ भी नहीं कहा और मेरा कोई हक भी नहीं था कि ऐसा करूं। लेकिन मैच के बाद भी अगर कोई मेरे खिलाड़ी के साथ गहमागहमी के साथ बहस करता है तो मेरे पास अधिकार हैं कि मैं अपने खिलाड़ी का बचाव करूंगा।’
यह भी पढ़ें- IND vs SA: भारत की Playing 11 पर पंगा, तीनों टी20 में बदल सकती है टीम; बदलेगा उपकप्तान?
विराट-नवीन ने की सुलह
इस भीषण विवाद के बाद विराट कोहली और नवीन उल हक का वर्ल्ड कप 2023 में आमना-सामना हुआ। भारत और अफगानिस्तान का मैच दिल्ली में हुआ था और जनता ने नवीन को लेकर काफी हूटिंग की। इसके बाद विराट ने सभी की ओर इशारा किया और उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने गले लगकर आपस में सुलह कर ली।
आईपीएल 2023 में हुए इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी यह लड़ाई दिखी थी। कई बार विराट और नवीन ने इस पर पोस्ट किया था। गंभीर भी कई मौकों पर इस लड़ाई को लेकर बयान देते दिखे हैं। लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान सुलह के बाद फिलहाल यह मामला ठंडा पड़ गया था।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines