Team India Captain: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत की करारी हार के बाद से टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर शुरू हुई चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। हार के बाद कई दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने का सुझाव दिया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है जो उनके मुताबिक भारतीय टीम के अगले कप्तान होने चाहिए।
गौतम गंभीर ने एक कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ को कप्तानी का दावेदार बताया। गंभीर के पृथ्वी शॉ के चयन से हर कोई हैरान है। हालांकि इसके पीछे उन्होंने वजह भी बताई है और पांड्या की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही इंग्लैंड के लिए आई बुरी खबर, बेन स्टोक्स की बढ़ेगी परेशानी
रोहित की कप्तानी को एक आईसीसी इवेंट से आंकना गलत- गंभीर
रविवार को एफआईसीसीआई के कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने कहा कि “हार्दिक पांड्या स्पष्ट रूप से कप्तान बनने की लाइन में हैं, लेकिन यह रोहित के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि केवल एक आईसीसी इवेंट में उनकी कप्तानी को आंकना शायद उनकी कप्तानी को आंकने का सही तरीका नहीं है।
गंभीर ने बताया पृथ्वी शॉ का क्यों किया चयन
गौतम गंभीर के पृथ्वी शॉ के चयन से हर कोई हैरान है लेकिन गंभीर के मुताबिक वे एक आक्रमक और सफल कप्तान हो सकते हैं उनके मुताबिक शॉ एक दमदार खिलाड़ी है और उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। गंभीर ने कहा कि ‘”मैंने पृथ्वी शॉ को क्यों चुना है, मुझे पता है कि बहुत से लोग मैदान के बाहर उनकी गतिविधियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन कोच और चयनकर्ताओं का काम यही है। चयनकर्ताओं का काम सिर्फ 15 को चुनना नहीं है, बल्कि लोगों को सही रास्ते पर लाना भी है। मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ एक बहुत आक्रामक कप्तान हो सकते हैं, एक बहुत सफल कप्तान भी, क्योंकि आप उस आक्रामकता को एक व्यक्ति के खेल खेलने के तरीके में देख सकते हैं।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines