'Very Bizarre Statement': गौतम गंभीर और मोहम्मद कैफ हुए आमने-सामने, वजह बना यह बड़ा बयान

ODI World Cup 2023: गौतम गंभीर ने मोहम्मद कैफ के उस बयान की आलोचना की है जो उन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद कही थी।

Gautam Gambhir Mohammad Kaif Australia vs India Final 2023

गंभीर और कैफ हुए आमने-सामने. (ANI)

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर एवं अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ के उस बयान की आलोचना की है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के छठवीं बार चैंपियन बनने के बाद कई थी। कैफ ने फाइनल मुकाबले के बाद अपना विचार साझा करते हुए कहा था कि टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि कागज पर भी सबसे मजबूत टीम भारत ही थी और कोई नहीं।

कैफ के इस बयान पर गंभीर ने अब अपना विचार साझा किया है। उनका कहना है, ‘यह वर्ल्ड कप जीतने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है, चाहे यह कितनी ही सरल बात क्यों न हो।’

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने रोहित एंड कंपनी की भी सराहना की है। उनका कहना है, ‘भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही। उन्होंने उम्दा क्रिकेट खेला, लेकिन जो टीम वर्ल्ड कप जीतती है वह सर्वश्रेष्ठ टीम है।’

यही नहीं गौतम गंभीर ने मोहम्मद कैफ के बयान को ‘अजीब’ करार दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि वास्तव में सर्वश्रेष्ठ टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी कुछ यही बात कही थी। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए कैफ के बयान पर अप्रसन्नता जाहिर की थी। वॉर्नर का कहना था वास्तव में उस दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहतर थी।

खैर, भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर नजर गड़ाए हुए है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में संयुक्त रूप से खेला जाएगा।

भारतीय टीम यहां ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाने की कोशिश करेगी, जो साल 2007 उद्घाटन संस्करण के बाद से उनसे दूर है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उस दौरान एमएस धोनी ने दिलाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ