---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को किया रिटेन, जोफ्रा आर्चर बाहर.. देखें फाइनल स्क्वॉड

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन कर लिया है। जबकि जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को रिटेन कर लिया है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर चर्चाएं चल रही थी कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस इस बार रिलीज कर सकती है। लेकिन अब उन सब अफवाहों पर विराम लग चुका है। रोहित शर्मा हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर गुजरात टाइटंस ने खेला दांव, मुंबई इंडियंस के हाथ रह गए खाली

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ी किए रिलीज

बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। मुंबई ने जोफ्रा आर्चर जैसे बड़े गेंदबाज को भी इस बार रिलीज करने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को काफी भारी कीमत पर खरीदा था लेकिन पिछला सीजन आर्चर का ज्यादा खास नहीं रहा था और न वो ज्यादा मैच खेल पाए थे। जिसके बाद अब मुंबई ने जोफ्रा को रिलीज करने का फैसला किया है। जोफ्रा काफी समय चोट के चलते भी क्रिकेट से दूर बने हुए है।

---विज्ञापन---

रिलीज खिलाड़ी: जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, रितिक, राघव गोयल, ट्रिस्टन, जानसेन, रिचर्डसन, रिले, क्रिश जोर्डन और संदीप वारियर।

---विज्ञापन---

Whtasapp Channel Logo Template (3)

मुंबई ने 17 खिलाड़ियों को किया रिटेन

11 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमे सबसे बड़ा नाम है कप्तान रोहित शर्मा का। जिनको लेकर अभी तक काफी अटकलें लग रही थी। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जिताई है। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनको इतनी आसानी से छोड़ने वाली नहीं थी। हाल ही में खेले गए विश्व कप 2023 में भी रोहित शर्मा की फॉर्म काफी शानदार थी।

---विज्ञापन---

रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ग्रीन, विष्णु विनोद, मुलानी, जसप्रीत बुमराह, निहाल वाडेरा, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, बेहरेनडोर्फ, सेफर्ड।

First published on: Nov 26, 2023 05:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola