MI के हेड कोच बनेंगे रोहित शर्मा? विराट कोहली पर नजरें... आर अश्विन ने 'रो-को' को लेकर किया बड़ा दावा

Rohit-Virat Future Predicted: रोहित शर्मा-विराट कोहली कुछ सालों बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर हो जाएंगे. अब आर अश्विन ने भविष्यवाणी की है कि रोहित और विराट रिटायरमेंट के बाद कोचिंग रोल में आ सकते हैं या नहीं.

Rohit-Virat Future Predicted

रोहित-विराट को लेकर भविष्यवाणी (Image: ANI)

Rohit-Virat Future Predicted: रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने वनडे करियर के अंत पर हैं. 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के बाद दोनों संन्यास ले सकते हैं. सभी के मन में सवाल है कि क्रिकेट से दूर होने के बाद दोनों क्या करेंगे. फैंस को उम्मीद है कि रोहित और विराट लगातार IPL खेलेंगे. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भविष्यवाणी कर दी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट के बाद IPL में किस भूमिका में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली को लेकर क्या बोले अश्विन?

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट के बाद के प्लान पर बात की. अश्विन को लगता है कि विराट रिटायरमेंट के बाद तुरंत ही RCB के कोच नहीं बनेंगे लेकिन बाद में किसी किरदार में नजर आ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली तुरंत कोच बनेंगे. दोनों ने बहुत क्रिकेट खेला है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ सकते हैं, लेकिन विराट कोहली के बारे में मुझे उतना नहीं पता. वह शायद ब्रेक ले सकते हैं.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर हुई भविष्यवाणी

आर अश्विन को लगता है कि रिटायरमेंट के 2-3 साल बाद रोहित शर्मा MI के हेड कोच बन सकते हैं. उनका मानना है कि मुंबई इंडियंस को रोहित के अनुभव का लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर रोहित शर्मा भविष्य में यह फैसला करते हैं कि वह नहीं खेलेंगे, तो मुंबई इंडियंस को उन्हें उपयोग करना चाहिए. उन्होंने पांच IPL टाइटल जीते हैं और वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व किया है.’

विज्ञापन

आर अश्विन ने आगे कहा, ‘आपको ऐसे लोग नहीं मिलेंगे. अगर वह शुरुआत में हेड कोच नहीं बनना चाहते, तो कुछ साल के ब्रेक के बाद वह यह किरदार निभा सकते हैं. राहुल भाई ने ब्रेक लिया और फिर वापस आए. जितना मैं मुंबई इंडियंस को जानता हूं, वह रोहित जैसे खिलाड़ी को नहीं छोड़ेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ