Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. हालांकि, इस टूर्नामेंट के ठीक बाद उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा शुरू हो गई. पिछले एक साल में सूर्या की फॉर्म खराब रही है और IPL 2026 में भी उनका बल्ला खामोश रहा है. इसी वजह से टीम इंडिया में उनकी जगह पर भी खतरा है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद ही सूर्यकुमार यादव का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर कार्यकाल शुरू हुआ था. अब गंभीर ही सूर्या की किस्मत का फैसला करेंगे.
सूर्या के भविष्य पर गौतम गंभीर का होगा फैसला?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं और उनके नेतृत्व में ही भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. सूर्यकुमार यादव की सफलता में गंभीर का भी अहम किरदार रहा है. अब खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या की किस्मत भी गंभीर के हाथ में है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर के सुझाव ही सूर्यकुमार यादव के टीम इंडिया के कप्तान के रूप में भविष्य का फैसला करेंगे. इसका अर्थ है कि गंभीर का सकारात्मक फीडबैक सूर्या की कप्तानी बचा सकता है या फॉर्म को लेकर चिंता जताना उनकी कप्तानी छीन भी सकता है.
ये भी पढ़ें:- दशक के सबसे सफल बल्लेबाज बने बाबर आजम, 9000 रनों का आंकड़ा पार
कब होगी मीटिंग?
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आयोजन नहीं होने वाला है. हालांकि, 19 मई को सिलेक्शन कमेटी और देवजीत सैकिया की अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए मीटिंग होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर भी यहां चर्चा हो सकती है. गुवाहाटी में होने वाली इस बैठक में टी20 कप्तानी के भविष्य के प्लान और नए दावेदारों पर चर्चा हो सकती है.
IPL में फ्लॉप साबित हो रहे हैं सूर्या
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे. इसके बाद IPL में भी वो अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. सूर्या ने इस सीजन 11 मैचों में 17.72 के औसत से सिर्फ 195 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 144.44 का रहा है और वो सिर्फ एक अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं. यह खराब फॉर्म सूर्यकुमार यादव के भविष्य के लिए खतरा बन रही है.
ये भी पढ़ें:- छठी हार के बाद प्रीति जिंटा का बढ़ा टेंशन लेवल, डगआउट में छाई मायूसी
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines