नई दिल्ली: यॉर्कशायर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। बैलेंस ने हाल ही में जिम्बाब्वे के साथ अपने करियर को फिर से शुरू किया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी रूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की है। 33 साल के बैलेंस ने 2014 और 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों में चार शतक बनाए।
दो देशों के लिए शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज
कुछ समय पहले उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट को फिर से जॉइन किया था। बैलेंस ने दिसंबर में जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। जनवरी और मार्च के बीच उन्होंने कुल 8 मैच खेले, जिसमें बुलावायो में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भी शामिल था जिसमें उन्होंने यादगार नाबाद 137 रन जड़े। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केपलर वेसल्स के बाद 7 फरवरी को उन्होंने दो अलग-अलग देशों के लिए शतक बनाकर इतिहास रचा। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ पिछले महीने की एकदिवसीय श्रृंखला में नाबाद 64 रन बनाने के बाद बैलेंस ने अब अपने फिर से शुरू हुए करियर पर विराम लगाने का फैसला किया है।
और पढ़िए – गजब संयोग! अर्जुन का पहला IPL विकेट, भुवनेश्वर बने शिकार, 14 साल पहले भुवी ने सचिन को ‘जीरो’ पर आउट कर बटोरी थी सुर्खियां
काफी सोच विचार के बाद लिया फैसला
उन्होंने एक बयान में कहा- काफी सोच विचार के बाद मैंने तत्काल प्रभाव से पेशेवर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद थी कि जिम्बाब्वे जाने से मुझे खेल के लिए एक नई खुशी मिलेगी। मैं हमेशा जिम्बाब्वे क्रिकेट का शुक्रगुजार रहूंगा कि उसने मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का मौका दिया और अपनी टीम में मेरा स्वागत किया।
अपने निर्णय पर कोई और टिप्पणी नहीं करूंगा
बैलेंस ने कहा- हालांकि मैं उस स्तर पर पहुंच गया हूं, जहां अब मुझे पेशेवर खेल के लिए खुद को समर्पित करने की इच्छा नहीं है और यह जिम्बाब्वे क्रिकेट और खेल को ही नुकसान पहुंचाएगा। यॉर्कशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप जीतना और इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने से सम्मानित महसूस करता हूं। अब मेरे लिए अपने जीवन के अगले अध्याय पर जाने का समय आ गया है। मैं इस समय अपने निर्णय पर कोई और टिप्पणी नहीं करूंगा। बैलेंस 24 टेस्ट में 40.31 के औसत के साथ कुल 1653 रन के साथ रिटायर हुए। उन्होंने 12031 प्रथम श्रेणी रन बनाए, जिसमें 42 शतक शामिल थे।
और पढ़िए – परांठे बेचने को मजबूर हुआ चैंपियन, शाहिद अफरीदी और अली जफर ने बढ़ाया मदद का हाथ
नस्लवाद के लगे आरोप
हालांकि, पिछले नवंबर में उन पर नस्लवाद के आरोप भी लगे। विवाद के बीच इंग्लिश क्रिकेट के भीतर उनका करियर समाप्त हो गया। वह मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर कई महीनों की छुट्टी पर चले गए थे। यॉर्कशायर ने उन्हें 2022 सीजन के अंत में अपने कॉन्ट्रेक्ट से हटा दिया था। कुछ ही समय बाद क्रिकेट अनुशासन आयोग द्वारा उन पर छह आरोप लगाए गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines