हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के खिलाफ ही खेलने उतरेंगी ‘भारत की बेटियां’, महिला T20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने की पूरी तैयारी

Women T20 World Cup 2026: 11 जून से महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इस बार टूर्नामेंट में टीम इंडिया खिताब की दावेदारी मानी जा रही है लेकिन भारतीय मूल की 4 खिलाड़ी भी दूसरी टीमों की तरफ से खेलते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खेलती हुई नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

Women T20 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट महज कुछ घंटों में शुरू होने जा रहा है. महिला टी20 विश्व कप को लेकर आईसीसी की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 11 जून से टूर्नामेंट का आगाज किया जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. टीम इंडिया भी टूर्नामेंट में धमाल मचाने को तैयार नजर आ रही है. इसी के साथ इस बार टूर्नामेंट में 4 खिलाड़ी ऐसी भी हैं जो कि भारतीय मूल की हैं लेकिन दूसरी टीम के साथ भारत के खिलाफ ही खेलती हुई नजर आएंगी. 

नीदरलैंड की सान्या खुराना

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में इस बार नीदरलैंड की टीम भी खेलती हुई नजर आने वाली है. टीम में सान्या खुराना भी खेलेंगी जो कि भारतीय मूल की हैं. महज 21 साल की उम्र में वो एक टेनिस खिलाड़ी, क्रिकेट खिलाड़ी और एक स्टूडेंट भी हैं. वो फिलहाल कार्डिफ यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं. नीदरलैंड की टीम ने पहली बार टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है जिसमें सान्या का रोल अहम रहा है. वो अब तक टीम के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. 

स्कॉटलैंड के लिए खेलेंगी प्रियानाज चटर्जी

इस बार स्कॉटलैंड की टीम से प्रियानाज चटर्जी भी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आने वाली हैं. प्रियानाज की जड़े भारतीय हैं और वो एक बंगाली परिवार से आती हैं. वो छोटी सी उम्र से क्रिकेट खेलती हैं और आज वो स्कॉटलैंड की प्रमुख महिला टीम का हिस्सा हैं. वर्ल्ड कप के लिए खेले गए क्वालीफायर मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने 59.50 की औसत से 119 रन बनाए और गेंदबाजी में 6 विकेट भी अपने नाम किए. 

विज्ञापन

डिफेंडिंग चैंपियन के साथ खेलेंगी नैंसी पटेल 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है. इस टीम में भारतीय मूल की स्टार खिलाड़ी नैंसी पटेल खेलती हुई नजर आने वाली हैं. उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए 7 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसी के साथ घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है. वो भारत के गुजरात से जुड़ी हुई हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने उतरेंगी अलाना किंग

अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा विश्व कप के खिताब अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी एक भारतीय मूल की खिलाड़ी खेलेगी. इस खिलाड़ी का नाम अलाना किंग है जो कि मौजूदा समय में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में गिनी जाती हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 6 टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें अब तक वो 132 विकेट हासिल कर चुकी हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND W vs ENG W: टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में मिली 5 रनों से हार, ऋचा घोष ने खेली जुझारू पारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola