Injured Indian Players List: टीम इंडिया इस समय खिलाड़ियों की चोटों से परेशान हैं. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हुए थे. हार्दिक पांड्या IPL 2026 के बाद से क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं और अभी चोट से रिकवर कर रहे हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम इंडिया को पूरी तरह जकड़ लिया है. बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है. अब 13 चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है, जो BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं.
BCCI CoE में चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की फ्यूचर प्लानिंग का हिस्सा रहने वाले 13 खिलाड़ी अभी चोटिल होने के कारण CoE में रिहैब कर रहे हैं. लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों की चोटें टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन और स्क्वाड चयन को प्रभावित कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोटिल खिलाड़ियों की सूची कुछ इस प्रकार है:
विज्ञापन
- जसप्रीत बुमराह: बाएं घुटने में चोट
- हार्दिक पांड्या: क्वाड्रिसेप्स इंजरी
- नीतीश कुमार रेड्डी: बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट
- साई सुदर्शन: पैर में चोट
- हर्षित राणा: हैमस्ट्रिंग इंजरी
- वॉशिंगटन सुंदर: हैमस्ट्रिंग इंजरी
- रियान पराग: दाएं कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब
- वरुण चक्रवर्ती: हैमस्ट्रिंग इंजरी
- अशोक शर्मा: कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर
- आकाशदीप सिंह: कमर के निचले हिस्से में चोट
- सुयश शर्मा: घुटने में चोट
- युद्धवीर सिंह: कंधे में चोट
- हिमांशु सिंह: घुटने में चोट
ये भी पढ़ें:- IND vs SLC XI: श्रीलंका में बुरी तरह फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल, इस अहम मैच में शून्य पर लौटे पवेलियन
वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग में शामिल ये 5 खिलाड़ी चोटिल
भारतीय टीम ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में 5 ऐसे नाम हैं, जो 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए BCCI की प्लानिंग का हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर लगातार वनडे क्रिकेट खेलते रहे हैं. मेडिकल टीम का मुख्य फोकस इन खिलाड़ियों पर रहने वाला है.
विज्ञापनये भी पढ़ें:- पंत की एक अपील पर सीएम धामी का तुरंत एक्शन, झटपट पूरी हुई भारतीय खिलाड़ी की डिमांड!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines