FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से फ्रांस का सफर खत्म हो गया है. स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से करारी हार थमाई. डैलस में हुए इस मैच में फ्रांस जीत का प्रबल दावेदार नजर आ रहा था लेकिन स्पेन ने उन्हें मौका ही नहीं दिया. अपने देश की हार ने फ्रांस के नागरिकों का दिल तोड़ दिया और इसी वजह से अब फ्रांस की सड़कों पर फैंस जमकर कोहराम मचा रहे हैं. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फ्रांस के फैंस किस तरह से अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं.
स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हरा दिया
डैलस स्टेडियम में फ्रांस और स्पेन के बीच भिड़ंत हुई. इस मैच में स्पेन ने अपने मजबूत डिफेंस से किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बले को रोक दिया और दो गोल करके मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली. फ्रांस इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन सेमीफाइनल में हार ने उनका तीसरी फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया.
फ्रांस में जमकर मचा बवाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद फ्रांस की राजधानी में जबरदस्त बवाल हो रहा है. फैंस सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं और डस्टबिन समेत अन्य चीजों में आग लगा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय अथॉरिटी मामले को कंट्रोल में लाने की कोशिश कर रही है. फ्रांस में अलग-अलग जगहों पर प्रशंसकों का गुस्सा फूट रहा है और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: टूट गया फ्रांस का ‘घमंड’! स्पेन ने 2-0 से हराकर कटाया फाइनल का टिकट
फ्रांस खेलेगी फीफा वर्ल्ड कप में एक मैच
फ्रांस भले ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन अभी उनका एक और मैच होने वाला है. उनकी भिड़ंत 18 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में हारने वाली टीम से होगी. फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए फ्रांस अब खेलती हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन! स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल, मंडराया इंग्लैंड दौरे से बाहर होने का खतरा
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
15 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
26 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines