Chaminda Vaas Joins Delhi Capitals: IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ को पूरी तरह बदल दिया है. सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया है, वहीं युवराज सिंह की भी बतौर कोच फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है. अब दिल्ली कैपिटल्स ने एक और नए कोच को शामिल किया है. दरअसल, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास DC के साथ बतौर तेज गेंदबाजी कोच जुड़ गए हैं. काफी समय से वास के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. अब DC ने आधिकारिक रूप से ऐलान करके फैंस को खुशखबरी दी.
दिल्ली कैपिटल्स ने किया बड़ा ऐलान
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐलान किया कि श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास उनके साथ जुड़ने वाले हैं. IPL 2027 से वह DC में तेज गेंदबाजी कोच के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे. वास को गेंदबाजी कोच के रूप में काफी अनुभव है. उन्होंने 2012 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था.
चामिंडा वास इसके बाद 2012 से 2017 तक श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ बतौर तेज गेंदबाजी कोच जुड़े रहे. फरवरी 2021 में भी उन्होंने श्रीलंकाई टीम के साथ कुछ समय बिताया. इसके अलावा वास ने श्रीलंका क्रिकेट हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में भी काम किया और कई तेज गेंदबाजों की प्रतिभा को परखा. IPL में चामिंडा ने कभी किसी टीम के साथ बतौर कोच काम नहीं किया है. वह IPL 2027 के अगले सीजन के साथ दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में बतौर कोच अपने सफर की शुरुआत करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: भुवी IN, अर्शदीप OUT… पांचवें T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें
IPL में खेल चुके हैं चामिंडा वास
चामिंडा वास ने बतौर खिलाड़ी IPL में तीन सीजन खेले हैं. वह IPL 2008, 2009 और 2010 में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे. DCH के लिए उन्होंने 13 मैच खेले और 18 रन बनाए. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.55 रही. IPL 2009 के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.
दिल्ली कैपिटल्स का बदल चुका है कोचिंग स्टाफ
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 से पहले सौरव गांगुली को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. सौरव काफी समय से DC के साथ हैं और पहले मेंटर के रूप में काम कर चुके हैं. हालांकि, अब उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी मिली है. युवराज सिंह को सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. अब चामिंडा वास भी कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित मिश्रा भी दिल्ली कैपिटल्स में बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच जुड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश के कारण रद्द हो सकता है भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I, बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines