डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, आयरलैंड की धरती पर रचा जाएगा इतिहास!

Records on Target of Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को अगर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वो 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं इस 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में.

AI Generated Image

AI Generated Image

5 Records on Target of Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया 26 जून से अपने आयरलैंड दौरे की शुरुआत करने जा रही है. इस दौरे के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. उन्होंने आईपीएल 2026 में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी पहले टी20 मैच में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस मैच में अगर उनका डेब्यू होता है तो उनके निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इन 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

आयरलैंड में डेब्यू मैच में पहला रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

वैभव सूर्यवंशी अगर आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में खाता खोलने में कामयाब हो जाते हैं तो वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. अब तक आयरलैंड में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक, प्रसिद्ध कृष्णा और रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है लेकिन डेब्यू मैच में कोई भी अपना खाता तक नहीं खोल पाया है. ऐसे में वैभव के पास ये रिकॉर्ड हासिल करने का शानदार मौका होगा.

विज्ञापन

ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन

आयरलैंड में टी20 मैच खेलते हुए भारत के लिए सबसे सफल ओपनर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 159.01 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर वैभव को पहले टी20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है और वो ऐतिहासिक 98 रनों की पारी खेल पाते हैं तो आयरिश सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन जाएंगे.

टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हैं. उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 61 रनों की पारी खेली थी. ऐसे वैभव 62 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे. 

विज्ञापन

सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में अगर वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है तो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के

टीम इंडिया के लिए डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल ये रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में डेब्यू करते हुए 4 छक्के जड़े थे. ऐसे में महज 5 छक्के लगाते ही वैभव ये रिकॉर्ड भी अपना नाम कर लेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ