Nida Dar Retirement U Turn: पाकिस्तान क्रिकेट में रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का चलन काफी पुराना है. इसका एक उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने 39 साल की उम्र में रिटायरमेंट से यू टर्न लेने का फैसला किया है. उन्होंने एक बार फिर से पेशेवर क्रिकेट में वापसी का फैसला किया है. इस बात का ऐलान उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर किया है. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो पाक टीम में सिलेक्शन के लिए अब उपलब्ध रहेंगी.
पाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी हैं निदा डार
निदा डार पाकिस्तान की दिग्गज खिलाड़ी हैं. उन्होंने पाक टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. वनडे और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने टीम के लिए 112 और 160 मुकाबले खेले हैं. वनडे में उन्होंने 108 विकेट हासिल किए थे तो वहीं टी20 में वो 144 विकेट चटका चुकी हैं. इसी के साथ बल्लेबाजी करते हुए भी उनके नाम 3,500 से ज्यादा रन दर्ज हैं. साल 2025 में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक का ऐलान किया था.
वापसी पर क्या बोलीं निदा डार
निदा डार ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी का ऐलान किया है. वापसी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा,” इतना समय लेने और अपनी खामियों पर काम करने के बाद मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वापसी को तैयार हैं. अब मैं अपनी वापसी और टीम के लिए खेलने को तैयार हैं, जब भी टीम को जरूरत हो. इस सफर में मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”
साल 2024 टी20 विश्व कप में खेली थीं निदा
निदा डार ने पाकिस्तान के लिए साल 2024 में टी20 विश्व कप में आखिरी मैच खेला था. साल 2023 में उनको पाक टीम की कप्तानी मिली थी और 2024 में उनके हटने के बाद से फातिमा सना कमान संभाल रही हैं. फिलहाल इस बार वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की हालत काफी खराब नजर आ रही है. टीम ने पहले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, विराट कोहली की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस सीरीज में होगी वापसी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
58 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines