Former Ranji Trophy Cricketer Died: मिजोरम के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर के लालरेमरूआटा (K Lalremruata) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक लोकल टूर्नामेंट में मैच के दौरान अचानक वो मैदान पर गिर गए. बाद में खबर आई कि 38 साल के ये भारतीय क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों को शिफ्ट कर दिया गया है, वहीं मिजोरम के क्रिकेट फैंस के बीच मातम पसर गया है.
के लालरेमरूआटा ने बीच मैच तोड़ा दम
खालिद मेमोरियल सेकेंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट में वेंगनुआई रेडर्स सीसी और चावंपुई ILMOV सीसी के बीच मैच हुआ था. वेंगनुआई के लिए खेल रहे के लालरेमरूआटा को मैच के बीच अचानक दिल का दौरा पड़ा और मेडिकल एमरजेंसी के चलते उन्हें बाहर ले जाया गया. लालरेमरूआटा को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें होश में लाने में असफल रहे. 38 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में भारत आने पर बांग्लादेश टीम को मिलेगी कैसी सुरक्षा? सरकार की पहली प्रतिक्रिया से हुआ खुलासा
मिजोरम के लिए खेल चुके हैं के लालरेमरूआटा
मार्च 1987 में जन्मे लालरेमरूआटा ने 2018 में मिजोरम के लिए पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उन्होंने अपने राज्य के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें वो 17 रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने मिजोरम के लिए 7 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया जहां वो 87 रन बनाने में सफल हुए और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 44 रन रहा था. बता दें कि मैदान से बाहर क्रिकेट में लालरेमरूआटा का बड़ा नाम था, वो सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य थे. इसी वजह से उनके निधन के बाद टूर्नामेंट के मैचों को शिफ्ट कर दिया गया.
मिजोरम क्रिकेट असोसिएशन का स्टेटमेंट
क्रिकेट असोसिएशन ऑफ मिजोरम (CAM) ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए के लालरेमरूआटा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने बताया कि कैसे राज्य क्रिकेट को आगे बढ़ाने में लालरेमरूआटा का बड़ा किरदार रहा था. क्रिकेट असोसिएशन ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय से लड़ने की ताकत दी.
ये भी पढ़ें:- शुरू होने से पहले खत्म हो गया इस इंडियन विकेटकीपर का WPL 2026 सीजन, चोट ने फेरा उम्मीदों पर पानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines