बीच मैच भारतीय क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Former Ranji Trophy Cricketer Died: मैदान पर हादसे होते हैं… एक ऐसी घटना हुई कि सब मायूस हो गए. पूर्व रणजी क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वो एक क्रिकेट मैच का हिस्सा थे और पारी के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने काफी कोशिश की लेकिन वो उनकी जान बचाने में असफल रहे.

Former Ranji Trophy Cricketer Died

लोकल मैच के दौरान क्रिकेटर की मौत

Former Ranji Trophy Cricketer Died: मिजोरम के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर के लालरेमरूआटा (K Lalremruata) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक लोकल टूर्नामेंट में मैच के दौरान अचानक वो मैदान पर गिर गए. बाद में खबर आई कि 38 साल के ये भारतीय क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों को शिफ्ट कर दिया गया है, वहीं मिजोरम के क्रिकेट फैंस के बीच मातम पसर गया है.

विज्ञापन

के लालरेमरूआटा ने बीच मैच तोड़ा दम

खालिद मेमोरियल सेकेंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट में वेंगनुआई रेडर्स सीसी और चावंपुई ILMOV सीसी के बीच मैच हुआ था. वेंगनुआई के लिए खेल रहे के लालरेमरूआटा को मैच के बीच अचानक दिल का दौरा पड़ा और मेडिकल एमरजेंसी के चलते उन्हें बाहर ले जाया गया. लालरेमरूआटा को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें होश में लाने में असफल रहे. 38 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में भारत आने पर बांग्लादेश टीम को मिलेगी कैसी सुरक्षा? सरकार की पहली प्रतिक्रिया से हुआ खुलासा

मिजोरम के लिए खेल चुके हैं के लालरेमरूआटा

मार्च 1987 में जन्मे लालरेमरूआटा ने 2018 में मिजोरम के लिए पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उन्होंने अपने राज्य के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें वो 17 रन बनाने में सफल हुए. उन्होंने मिजोरम के लिए 7 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया जहां वो 87 रन बनाने में सफल हुए और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 44 रन रहा था. बता दें कि मैदान से बाहर क्रिकेट में लालरेमरूआटा का बड़ा नाम था, वो सीनियर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य थे. इसी वजह से उनके निधन के बाद टूर्नामेंट के मैचों को शिफ्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

मिजोरम क्रिकेट असोसिएशन का स्टेटमेंट

क्रिकेट असोसिएशन ऑफ मिजोरम (CAM) ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए के लालरेमरूआटा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने बताया कि कैसे राज्य क्रिकेट को आगे बढ़ाने में लालरेमरूआटा का बड़ा किरदार रहा था. क्रिकेट असोसिएशन ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय से लड़ने की ताकत दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ