Major Advice for Rishabh Pant: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है. IPL 2026 के समापन के बाद कुछ समय बाद ही ऐलान हो गया कि ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं, वहीं कुलदीप यादव LSG से जुड़ गए हैं. DC का प्रदर्शन अक्षर पटेल की कप्तानी में अच्छा नहीं रहा और उन्होंने संभवतः पंत को कप्तान के रूप में वापस लाने का फैसला किया है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जफर ने ऋषभ पंत को कप्तानी का ऑफर ठुकरा देने की सलाह दी और उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया.
ऋषभ पंत को मिली अहम सलाह
ऋषभ पंत T20I और वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं और वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. वसीम जफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पंत को लेकर बात की और बताया कि अगर पंत को T20 और वनडे टीम में वापस आना है, तो कप्तानी का ऑफर ठुकराकर सिर्फ बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी करने का ऑफर देती है, तो उन्हें इसे ठुकरा देना चाहिए. उनके लिए एक खिलाड़ी के रूप में खेलना बेहतर होगा, क्योंकि उनका प्रदर्शन हाल के समय में खास नहीं रहा है.’
जफर ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ऋषभ पंत का लक्ष्य IPL में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, जिससे वह T20I और वनडे टीम में वापसी कर सकें. कप्तानी उनकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अभी वह भारत के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं. मुझे लगता है कि उन्हें इन चीजों को अलग रखते हुए बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहिए और अपनी फ्रेंचाइजी को एक बल्लेबाज के रूप में मैच जिताने पर ध्यान देना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कुलदीप OUT, सारांश IN… दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, गंभीर ले सकते हैं बड़ा फैसला
केएल राहुल का दिया उदाहरण
वसीम जफर ने बताया कि केएल राहुल ने LSG छोड़ने के बाद कप्तानी नहीं करने का फैसला किया और अब वह सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं. जफर का मानना है कि पंत को भी ऐसा ही करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया है. वह खिलाड़ी के तौर पर अपने समय का आनंद ले रहे हैं. जब आप एक फ्रेंचाइजी की कमान संभालते हैं, तो आपके ऊपर काफी दबाव होता है. आपके ऊपर मालिकों और फैंस की उम्मीदों का दबाव रहता है. इसी बीच आपको अपने प्रदर्शन पर भी फोकस करना होता है. इन सभी चीजों के बीच ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग भी करनी होती है.’
ये भी पढ़ें:- 64 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश के नाम जुड़े 5 अनचाहे रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने किया धमाकेदार कमबैक
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
51 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Wasif Jaffer Youtube Channel
First published on:
Know More: Editorial Guidelines