Jacob Martin Arrested: भारत के लिए खेल चुके पूर्व क्रिकेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, नशे में कार चलाने और तीन अन्य गाड़ियों को टक्कर मारने के जुर्म में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि ये खिलाड़ी जैकब मार्टिन हैं. भारत के लिए इस खिलाड़ी ने कुल 10 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया. उन्होंने सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के साथ उन्हें ड्रेसिंग रूम साझा करने का चांस मिला. 27 जनवरी को मार्टिन कार पर से काबू खो बैठे और सड़क के किनारे बड़ा हादसा हो गया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हुए गिरफ्तार
मंगलवार को वडोदरा में जैकब मार्टिन अपनी कार चला रहे थे और पुलिस ने बताया कि वो शराब के नशे में थे. इसी बीच सड़क के करीब खड़ी तीन कार को उन्होंने टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि हादसे के कुछ घंटे बाद ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया था.
ये मामला रात के करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है, जहां अकोटा के पुनीत नगर में मार्टिन अपनी एसयूवी में थे. इसी बीच नशे में रहने के कारण कार पर से उनका कंट्रोल चला गया और इसी कारण उन्होंने एक मकान के बाहर खड़ी 3 कार को टक्कर मार दी. कार के मालिकों ने शिकायत दर्ज की और इसके बाद पूर्व क्रिकेटर को हिरासत में लिया गया. उनकी कार को भी पुलिस ने जब्त किया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अय्यर को चांस, अर्शदीप की वापसी, सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े बदलाव!
पहली बार गिरफ्तार नहीं हुए जैकब मार्टिन
यह पहला मौका नहीं है, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन चर्चा का विषय बने हैं. इसके पहले भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. 2011 में उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) के आरोप में हिरासत में लिया था. ये मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ था. अब एक बार फिर जैकब विवादों में आ चुके हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
जैकब मार्टिन का क्रिकेट करियर
जैकब मार्टिन ने 1999 में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्हें अपने देश के लिए 10 मैच खेलने का मौका मिला, जहां 8 पारियों में वो 158 रन बना पाए. उनका औसत इसी बीच 22.57 का रहा और उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन था. 2001 में केन्या के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: चौथे टी20 में वापसी करेगा टीम इंडिया का ये मैच विनर! शुरू की तैयारियां, न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ना तय?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines