गौतम गंभीर-अजीत अगरकर के बीच तकरार! टीम इंडिया को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज दावा

Gautam Gambhir-Ajit Agarkar: पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच चीजें ठीक नहीं है और यह टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के जरिए छलक रही है.

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar

आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार पर गंभीर-अगकर के साथ बीसीसीआई करेगी अहम बैठक (PIC Credit- AI)

Gautam Gambhir-Ajit Agarkar: टीम इंडिया में हेड कोच गौतम गंभीर हमेशा ही अपने फैसलों के लिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी भविष्य को देखते हुए टीम इंडिया को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दावा किया है कि गंभीर और अगरकर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसका असर आयरलैंड एवं इंग्लैंड दौरे पर देखने को मिला है. कार्तिक का यह भी मानना है कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी इसका असर पड़ता है.

विज्ञापन

गंभीर-अगरकर के बीच तकरार!

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने दावा किया कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के रिश्ते ठीक नहीं हैं, क्योंकि दोनों का सोचने का तरीका अलग है. उन्होंने कहा, ‘उनकी चीफ सिलेक्टर के साथ थोड़ी अनबन है. चयनकर्ता लंबे प्लान बना रहे हैं और मौजूदा कोच का कहना है कि मैं हर एक मैच जीतना चाहता हूं. इसी वजह से यह सारा कन्फ्यूजन हमारे सामने देखने को मिल रहा है.’

विज्ञापन

खिलाड़ियों पर पड़ रहा असर

दिनेश कार्तिक का यह मानना है कि टीम इंडिया में निरंतर बदलाव खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘क्या यह खिलाड़ियों के लिए सही है? बिल्कुल नहीं. अगर आप भारत से हैं, तो आप सोच सकते हैं कि हमारे पास कितनी शानदार बेंच स्ट्रेंथ है. हर कोई सोच रहा है कि अगर मेरे थोड़े मैच खराब हो गए, तो कोई और मेरी जगह ले सकता है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके बारे में टीम इंडिया को पता होना चाहिए और उन्हें इसका जल्द से जल्द हल निकालना चाहिए.’

विज्ञापन

आयरलैंड-इंग्लैंड में टीम इंडिया को होना पड़ा शर्मसार

टीम इंडिया को कभी भी आयरलैंड के खिलाफ हार नहीं मिली थी लेकिन हालिया दौरे पर इतिहास बदल गया. आयरलैंड ने भारत को T20I सीरीज में 2-0 से हरा दिया. इंग्लैंड में भी भारतीय टीम बुरी तरह फ्लॉप रही और उन्हें 5 मैचों की T20I सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ