Praveen kumar road accident: टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसे के वक्त कार में वह अपने बेटे के साथ मौजूद थे। हालांकि दोनों ही सुरक्षित हैं, लेकिन कार का बुरा हाल हो गया है। ये घटना 4 जुलाई की रात मेरठ की है, जब प्रवीण कुमार अपने बेटे के साथ अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से घर लौट रहे थे, तभी कमिश्नर आवास के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
और पढ़िए – 325 रन, 1 शतक, 9 विकेट: फिर भी वर्ल्डकप से बाहर हुई टीम, तो फूट-फूट कर रोया ये दिग्गज
एक्सीडेंट के तुरंत बाद मौके पर लोगों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार के अनुसार, कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है। प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित हैं। इससे पहले भी प्रवीण कुमार 2007 में मेरठ में आयोजित रिसेप्शन के दौरान खुली जीप से गिर गए थे।
साल 2007 में किया था डेब्यू
प्रवीण कुमार स्विंग गेंदबाज रहे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2012 में खेला था। इसके बाद उन्हें फिर कभी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। 2007 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले प्रवीण कुमार की उम्र अब 36 साल हो गई है। वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेल चुके हैं।
और पढ़िए – हेंडिग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में होगा बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
प्रवीण कुमार का क्रिकेट करियर
अपनी स्विंग से बल्लेबाजों का शिकार करने वाले प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मैचों में 77 विकेट और 10 टी20 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं। महज 26 साल की उम्र में ही इस धाकड़ क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines