Ambati Rayudu: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। जबकि फाइनल मैच के साथ ही उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कर दिया है। लेकिन अंबाती रायडु अब जल्द ही राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इस बात के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं।
रायडू ने जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात
दरअसल, बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू अब राजनीति में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। क्योंकि उन्होंने हाल ही में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से दो बार मुलाकात की है। ऐसे में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वह रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी में शामिल हो सकते हैं, जहां रायडू आंध्र प्रदेश से लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड का घातक स्पेल, Warner-Labuschagne के उड़ा दिए होश, देखें VIDEO
गुंटूर जिले से आते हैं रायडू
अंबाती रायडू मूल रूप से आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले से आते हैं। ऐसे में अगर वह राजनीति में आते हैं तो वह अपने गृह राज्य से ही चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हैं कि रायडू कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी एक सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।
रायडू ने दिया था बड़ा बयान
खास बात यह है कि अंबाती रायडू से जब राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि सीएम जगन मोहन रेड्डी राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। हालांकि अब तक जगन मोहन रेड्डी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि रायडू लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या फिर विधानसभा चुनाव।
अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर
अंबाती रायडू टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए 55 वनडे खेले हैं, जिनमें 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। जिसमें रायडू के तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 टी20 मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 42 रन बनाए हैं। रायडू का आईपीएल में भी जमकर बोलबाला रहा है। उन्होंने आईपीएल के 204 मैचों में 4332 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 22 अर्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में रायडू की कई यादगार पारियां हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines