Afghanistan New Head Coach: अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी निराशाजनक साबित हुआ था. पिछले संस्करण में उनकी टीम सेमीफाइनल तक गई थी और उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वो धमाल मचाएंगे. हालांकि, ग्रुप स्टेज से ही वो बाहर हो गए. इसके बाद अब अफगानिस्तान टीम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है.
अफगानिस्तान ने किया नए कोच का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद जोनाथन ट्रॉट का सफर हेड कोच के रूप में खत्म हो गया है. अब इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान टीम के नए मुख्य कोच होंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘ACB को यह ऐलान करने में खुशी हो रही है कि रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान नेशनल टीम के हेड कोच होंगे. वो श्रीलंका के खिलाफ मार्च में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में अफगानिस्तान टीम से जुड़ेंगे.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी! टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से रह सकते हैं बाहर
रिचर्ड पायबस के पास है सालों का अनुभव
चोट के कारण रिचर्ड पायबस का खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन कोच के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली. वो तीन बार के वर्ल्ड कप विजेता कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं. उन्होंने 2013 से लेकर 2019 तक वेस्टइंडीज के हेड कोच एवं क्रिकेट निदेशक के रूप में काम किया. उनके नेतृत्व में वेस्टइंडीज मेंस, वुमेंस और अंडर 19 टीमों ने ICC वर्ल्ड कप का खिताब जीता.
रिचर्ड पायबस इससे पहले 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को फाइनल तक लेकर गए थे. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीती थी. उन्होंने 2013 में बांग्लादेश क्रिकेट में भी सीनियर अधिकारी का किरदार निभाया था. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के साथ काम किया था. पायबस ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस एवं डेल स्टेन की सफलता में अहम किरदार निभाया है. अब पायबस अफगानिस्तान टीम की नैया पार लगाने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस क्रिकेटर ने लगाया सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, T20 World Cup के बीच मचा कोहराम!
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
24 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines