FIR Against MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। धोनी के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर ने शिकायत दर्ज कराई है। हाल ही में एक खबर सुर्खियां बटोर रही थी कि धोनी ने अपने एक पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। बताया जा रहा था कि धोनी के बिजनेस पार्टनर ने माही के साथ 15 करोड़ की ठगी कर ली है। अब पूर्व क्रिकेटर ने धोनी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी है। ऐसे में माही को अदालत में पेश होना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
https://twitter.com/Flick_of_wrists/status/1747330061911429308
ये भी पढ़ें:- ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का किया ऐलान, स्टार खिलाड़ी को मिला यह तोहफा
दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक माही के बिजनेस पार्टनर और पूर्व क्रिकेटर ने धोनी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर का कहना है कि उन्होंने धोनी के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं की है, बावजूद इसके उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। धोनी ने उनके खिलाफ गलत खबर फैलाई है, इसके कारण उनका काफी अपमान हुआ है। इसी कारण से मिहिर दिवाकर और उनकी वाइफ ने धोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें:- Team से लगातार बाहर रहने के बाद पहली बार आया Shikhar Dhawan का रिएक्शन, कह दी बड़ी बात
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई 18 जनवरी को होने वाली है। धोनी के खिलाफ दी गई याचिका पर कल न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की पीठ के समक्ष सुनवाई होने वाली है। धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी ‘आर्का स्पोर्ट्स’ के निदेशक मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के खिलाफ केस दर्ज कराया था। धोनी के वकील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने साल 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने के लिए धोनी से बातचीत की थी। इस बिजनेस में डील हुआ था कि धोनी और बिजनेस पार्टनर के बीच मुनाफा को 70:30 फीसदी की औसत में बांटा जाएगा, लेकिन धोनी के पार्टनर ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी कारण से यह विवाद हो रहा है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines