बहानेबाजी खत्म! चोटों से परेशान टीम इंडिया पर BCCI की सख्ती, नए नियमों से खिलाड़ियों का कमबैक होगा मुश्किल?

BCCI CoE Fitness Programme: भारतीय खिलाड़ी लगातार चोट से परेशान नजर आ रहे हैं और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ा है. BCCI ने अब सख्त कदम उठाकर अपने नियमों में कुछ बदलाव किया है.

BCCI CoE Fitness Programme

BCCI का बड़ा कदम (Image: ANI)

BCCI CoE Fitness Programme: टीम इंडिया पिछले कुछ समय से चोटों से काफी परेशान है. हर सीरीज में कोई न कोई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो जाता है, जिससे टीम कॉम्बिनेशन खराब होता है. इंग्लैंड दौरे पर भी खिलाड़ियों की चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाई. फैंस के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि खिलाड़ी लगातार चोटिल कैसे हो रहे हैं. BCCI ने अब बहानेबाजी खत्म करने और फिटनेस प्रोग्राम को लेकर नए नियम लाने का मन बना लिया है.

विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट के नियमों में होगा बदलाव!

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस प्रोग्राम से BCCI खुश नहीं है. पहले भारतीय टीम योयो टेस्ट करती थी लेकिन बाद में मैनेजमेंट ब्रॉन्को टेस्ट पर शिफ्ट हो गई. इंग्लैंड सीरीज के बाद अब ब्रॉन्को टेस्ट का मापदंड BCCI ने 5.15-5.20 मिनट रखा है. इससे पहले BCCI ने यो-यो टेस्ट के लिए 16.5 मिनट समय तय किया था. इसके अलावा 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए समय 9–10 मिनट रखा गया है.

विज्ञापन

BCCI के एक सोर्स ने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ियों को ब्रॉन्को टेस्ट की आदत नहीं है. पिछले एक साल में CoE के मापदंड अलग रहे हैं. अब पता चल रहा है कि सीनियर खिलाड़ियों को टेस्ट पास करने के लिए आसान लक्ष्य दिया जा रहा है. CoE स्टाफ हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट की जरूरतों के हिसाब से फिट घोषित कर देता है.’ रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टीम इंडिया के फिजियो कमलेश जैन से BCCI ने खिलाड़ियों के फिटनेस स्टैंडर्ड में गिरावट को लेकर सवाल किए हैं.

विज्ञापन

मैनेजमेंट खुश नहीं है कि इंग्लैंड के मौसम में भी खिलाड़ियों को क्रैंप आ रहे थे. BCCI ने साफ कर दिया है कि किसी भी खिलाड़ी के ओहदे के हिसाब से फिटनेस टेस्ट नहीं बदला जाएगा. इसके अलावा भी BCCI अपने फिटनेस प्रोग्राम में कुछ बड़े बदलाव करते हुए नजर आ सकती है. नए नियमों से अब टीम इंडिया में खिलाड़ियों का कमबैक आसान नहीं होगा. वह पूरी तरह फिट हुए बिना वापसी नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ