Babar Azam Advised to Leave Captaincy: विश्व कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहा है। इसके कारण से कई खिलाड़ी उन्हें कप्तानी छोड़ने की भी सलाह दे चुके हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के एक और दिग्गज खिलाड़ी ने बाबर आजम को कप्तानी छोड़ने की सलाह दे दी है। दिग्गज ने बाबर को सलाह देते हुए कहा कि कप्तानी छोड़ने में शर्माना नहीं चाहिए, कोहली से कुछ सीखिए और कप्तानी छोड़ दीजिए।
‘बाबर में बहुत कमी है’-पूर्व कप्तान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंतिखाब आलम का यह बयान काफी चौंकाने वाला है। उन्होंने बाबर को सलाह देते हुए कहा कि बाबर आजम पर बाहर के साथ-साथ अंदर से भी काफी दबाव है। मेरा निजी तौर पर मानना है कि उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। एक कप्तान के रूप में किसी को चुलबुला होना चाहिए और मैदान में शॉट लगाना चाहिए। वह ज्यादा बात नहीं करता। बाबर शायद ही किसी से बात करते हैं, वह ज्यादातर शांत ही रहते हैं। एक कप्तान के रूप में आप अपनी प्रतिभा को निराश नहीं कर सकते।
‘बाबर एक बेहतर बल्लेबाज हैं’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजों की हुई पिटाई पर उन्होंने कहा कि यदि आपके गेंदबाज रन लुटा रहे हैं, तो आपको उनसे बात करने की जरूरत है, अगर प्लान ए उल्टा पड़ गया है तो उन्हें प्लान बी दें। जब चीजें गलत हो रही होती हैं, तब आपको एक मजबूत कप्तान की जरूरत होती है। क्रिकेट एक सोचने वाला खेल है। अगर कप्तान चतुर होता है, तो उनके पास सबसे अधिक तरकीबें होनी चाहिए। मुझे लगता है कि बाबर के पास विचार खत्म हो रहे हैं। यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि इस टीम का नेतृत्व करने की बजाय एक बल्लेबाज के रूप में खेलना उनके लिए बेहतर होता।
ये भी पढ़ें:- Kuldeep Yadav न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बने ‘शाहरुख खान’, कहा- ‘चिंता मत करो… मैं हूं ना…’ Watch Video
‘बाबर को कोहली से सीखना चाहिए’
पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि कोहली ने जैसे टीम की कप्तानी छोड़ दी, वैसे ही बाबर को भी छोड़ देनी चाहिए। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली की बल्लेबाजी में और अधिक निखार आई है। वह खुश नजर आता है। वह अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा है। मुझे लगता है कि कोहली ने कप्तानी छोड़ी इसलिए यह चमत्कार हुआ। मैं चाहता हूं कि कोहली अगला विश्व कप भी खेले। वह अभी फिट हैं, उनमें रन बनाने की भूख है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines