Kuldeep Yadav न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बने 'शाहरुख खान', कहा- 'चिंता मत करो... मैं हूं ना...' Watch Video

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कुलदीप यादव की पिटाई के बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IND vs NZ Reaction after beating of Kuldeep Yadav goes viral Watch Video ODI World CUp 2023

कुलदीप यादव।

IND vs NZ ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का अभी तक का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार 4 विकेट से मैच जीतकर विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गया है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी के लिए आए न्यूजीलैंड ने शुरुआत में भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की पिटाई कर दी। इस दौरान का कुलदीप यादव का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कुलदीप के रिएक्शन से झूमे फैंस

कुलदीप ने अपने पहले ओवर में 7 रन देने के बाद दूसरे ओवर में 16 रन दे दिए थे। इसके बाद जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग करने गए, तो फैंस उन्हें बोलने लगे कि कुलदीप भाई बहुत मार रहा है यार। इस पर कुलदीप ने जो रिएक्शन दिया इससे फैंस जमकर हल्ला करने लगे। कुलदीप ने फैंस के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘कोई बात नहीं मैं हूं न’। कुलदीप के इस रिएक्शन पर फैंस खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

कुलदीप ने लुटाए 73 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत ने शानदार 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव की जबरदस्त पिटाई हो गई। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 73 रन लुटा दिए। इस कारण से कीवी टीम भारत के सामने एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सका। हालांकि कुलदीप यादव ने दो विकेट भी झटक लिए हैं।

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में हराकर विश्व कप प्वाइंट्स टेबल के टॉप में पहुंच गया है। यहां से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह लगभग तय हो चुकी है। भारत एक मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। न्यूजीलैंड भी अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी थी, लेकिन भारत ने कीवी टीम के विजयी रथ रोक दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ