हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

‘वैभव सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, टीम मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, लगाए गंभीर आरोप

वैभव सूर्यवंशी को लगातार प्लेइंग-11 से नज़रअंदाज किया जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें ईशान किशन की जगह दो ही मैच में खिलाया गया. अब पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने इसे लेकर अपनी आवाज उठाई है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को मिला समर्थन (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस बीच काफी चर्चा में रहे. उन्हें दो ही मैचों में प्लेइंग-11 में खिलाया गया. ईशान किशन को पहले मैच में चोट लग गई थी. दूसरे और तीसरे टी20 में उनकी जगह वैभव खेले. दूसरे मैच में उन्होंने 4 रन बनाए. वहीं तीसरे मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 45 रन जड़े थे. इसके बावजूद चौथे और पांचवें मैच में भी उन्हें जगह नहीं मिली. इस वजह से कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने टीम मैनेजमेंट के ऊपर सवाल खड़े किए हैं. अब लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है. पूर्व भारतीय कप्तान कृष श्रीकांत ने अपना गुस्सा दिखाया है. उनका कहना है कि मैनेजमेंट सूर्यवंशी का हौसला तोड़ रहा है. उन्होंने वैभव को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग की है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने क्या कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर बात रखी. वो काफी गुस्से में दिखे. उन्होंने कहा कि वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका देना चाहिए था. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी को कहां खेलना चाहिए था? सही कहूं तो उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेलना चाहिए था. आपने चीजें गडबड़ कर दीं. वेस्टइंडीज जैसी कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ आपने वैभव को एक भी मौका नहीं दिया. मैं मानता हूं कि संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में वो अच्छा खेले थे. इसमें कोई शक नहीं है. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के खिलाफ तो मैं भी इस उम्र में रन बना सकता हूं. वहां पर वैभव को खिलाना चाहिए था. ये सीरीज अपने आंकड़े सही करने के लिए थी.”

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने ICC वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की सबसे ऊंची पोजीशन

विज्ञापन

‘वैभव सूर्यवंशी का हौसला तोड़ रहे हैं’

श्रीकांत ने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट को वैभव को आगे के लिए तैयार करना चाहिए. श्रीकांत ने कहा, “वैभव को मौका देकर उन्हें आगे के लिए तैयार करना चाहिए. आपको उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए. ऐसा करने की बजाए आप उनका हौसला तोड़ रहे हैं. मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में क्यों नहीं खिलाया गया? उन्हें जरूर खेलना चाहिए था. आपने उनका हौसला तोड़ दिया. अगर वैभव और अभिषेक ओपनिंग करते हैं तो दूसरी टीमों को कुछ समझ नहीं आता है. आपने न्यूजीलैंड में ये चीज देखी थी.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले वनडे में होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola