हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 के बीच इस टीम की पूर्व कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, बताया फ्यूचर प्लान

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में इस समय टी20 विश्व कप 2026 की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच एक टीम की पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए कुल 68 टी20 मुकाबले खेले. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी और इनका फ्यूचर प्लान क्या है.

विज्ञापन

Former Brazil Women captain Roberta Morett retirement: इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप खेला जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसी बीच ब्राजील की पूर्व कप्तान रोबर्टा मोरेटी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 40 साल की उम्र में संन्यास का फैसला किया है. हालांकि, आपको बता दें कि इस बार टी20 विश्व कप के लिए ब्राजील की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई है और वो टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है. ब्राजील की टीम के पास क्वालीफाई करने का शानदार मौका था लेकिन साल 2025 में खेले गए अमेरिका क्वालीफायर में टीम तीसरे नंबर पर रही थी. 

ब्राजील क्रिकेट को दिए 8 साल

रोबर्टा मोरेटी ने साल 2018 में ब्राजील की टीम के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 8 सालों तक लगातार टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. दिग्गज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने टीम के लिए जरूरत पड़ने पर गेंद और बल्ले दोनों से धूम मचाई और टीम को जीत दिलाई. उन्होंने अब तक खेले 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं तो वहीं 33 से ज्यादा की औसत से 1278 रन भी बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े. उन्होंने अपने रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

रोबर्टा मोरेटी ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया है. उन्होंने कहा, “ये एक लंबे सफर था. हमने बहुत आंसू बहाएं हैं लेकिन अब मुझे लगता है कि समय आ चुका है. साल 2013 से मैंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी और तब से ही ब्राजील की नेशनल टीम के लिए खेलना मेरा सपना रहा है. मैं क्रिकेट के दूसरे छोर पर अपना काम जारी रखूंगी, ताकी ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्राजील की जर्सी में खेलने का मौका मिल सके. इन सभी में सबसे खास बात ये होगी कि मैं क्रिकेट छोड़ रही हूं लेकिन अभी भी इससे प्यार करती हूं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, मैदान पर लौटने को बेताब बल्लेबाजों का ‘काल’, इस सीरीज में हो सकती है वापसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola