IPL 2026 Five Most Expensive Players: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन रोमांच से भरा रहा. विदेशी प्लेयर्स से ज्यादा टीमें अनकैप्ड खिलाड़ियों की तरफ भागती हुई नजर आईं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने बड़े पर्स का सही इस्तेमाल किया और कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. आइए आपको बताते हैं कौन रहे ऑक्शन में बिकने वाले पांच सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन पर हुई करोड़ों की बारिश.
कैमरून ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर जमकर पैसों की बरसात हुई. ग्रीन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई टीमों के साथ जंग लड़ी, लेकिन टीम आखिर में बाजी मारने में सफल रही. ग्रीन इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने और उन्हें कोलकाता ने 25.20 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया.
ये भी पढ़ें: पांच ‘अनजान’ खिलाड़ी जो IPL 2026 Auction में बने मालामाल, करोड़ों की हुई बारिश
मथीशा पथिराना
चेन्नई से रिलीज होने के बाद पथिराना के नाम पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा था और हुआ भी वही. पथिराना ऑक्शन में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम से जोड़ा.
कार्तिक शर्मा
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के नाम पर भी चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर पैसा लगाया. कार्तिक के लिए केकेआर और चेन्नई के बीच जोरदार जंग देखने को मिली, लेकिन आखिर में सीएसके बाजी मारने में सफल रही. कार्तिक को चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा.
ये भी पढ़ें: कौन हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी Prashant Veer, जिनके लिए CSK ने लुटाए 14.20 करोड़
प्रशांत वीर
मध्य प्रदेश की ओर से बल्ले और गेंद दोनों से गर्दा उड़ाने वाले प्रशांत वीर ऑक्शन के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. प्रशांत को खरीदने के लिए सीएसके की कड़ी टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुई. हालांकि, आखिर में बाजी चेन्नई के हाथ लगी और सीएसके ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा. वह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं.
लियाम लिविंगस्टन
पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद लियाम लिविंगस्टन के नाम पर दूसरे राउंड में सनराइजर्स हैदराबाद ने पानी की तरह पैसा बहाया. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को एसआरएच ने 13 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
53 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines