---विज्ञापन---

Year Ender 2025: इन पांच क्रिकेटर्स के इस साल हुए हाथ पीले, जिंदगी की नई इनिंग के लिए मिला हमसफर

Year Ender 2025: क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन से जमकर महफिल लूटने वाले पांच क्रिकेटर्स ने साल 2025 में जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की. रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए और दोनों ने धूमधाम से सगाई की.

Year Ender 2025: साल 2025 क्रिकेट जगत के लिए कमाल का रहा. 22 गज की पिच पर इस साल कई रोमांचक मैच देखने को मिले, तो कई विवादों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं. अपने खेल से फैन्स का मनोरंजन करने वाले कई क्रिकेटर्स ने 2025 में अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने का भी फैसला लिया. कुछ ने गुपचुप अपने नए रिश्ते की शुरुआत की, तो कुछ प्लेयर्स ने धूमधाम से अपने हमसफर का हाथ थामा. आइए ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स के नाम इस पोस्ट में आपको बताते हैं.

कुलदीप यादव

दुनियाभर के बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर नाच नचाने वाले कुलदीप यादव अपने ही बचपन की दोस्त के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए. कुलदीप ने इस साल सगाई की है. हालांकि, बिजी शेड्यूल के चलते वह 2025 में शादी के बंधन में नहीं बंध पाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: IPL से PSL तक, लीग क्रिकेट में कौन बना चैंपियन और किसका सपना टूटा

रिंकू सिंह

अपनी विस्फोटक बैटिंग से फैन्स का जमकर मनोरंजन करने वाले रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज की गूगली पर अपना दिल दे बैठे. रिंकू और प्रिया की सगाई काफी धूमधाम के साथ लखनऊ में हुई. इस सगाई में कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं. माना जा रहा है रिंकू अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

---विज्ञापन---

अर्जुन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की इस साल आई सगाई की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया. अर्जुन ने गुपचुप तरीके से सानिया चंडोक संग अगस्त 2025 में सगाई की. अर्जुन और सानिया बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: आईपीएल ऑक्शन के इन 10 फैसलों ने हर किसी भी चौंकाया, किसी की लगी लॉटरी तो कोई रह गया खाली हाथ 

---विज्ञापन---

राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने इस साल दूसरी बार निकाह किया. राशिद ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी. चौंकाने वाली बात यह रही कि राशिद ने पहला निकाह 2024 में ही किया था.

ललित यादव

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से धमाल मचा चुके ललित यादव भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए. ललित की सगाई पिछले साल मुस्कान यादव से हुई थी. मुस्कान पेशे से टीचर हैं. दोनों ने 9 फरवरी 2025 को सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2025 08:39 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola