Year Ender 2025: IPL से PSL तक, लीग क्रिकेट में कौन बना चैंपियन और किसका सपना टूटा

2025 League Cricket Results and Winners list: साल 2025 क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा. इस साल कई फ्रेंचाइजियों ने अपने फैंस का दिल जीतकर इतिहास रचा. इनमें आरसीबी के अलावा कई टीमें शामिल हैं. आइए एक नजर डालते हैं साल 2025 में खिताब अपने नाम करने वाली टॉप-5 फ्रेंचाइजियों और फाइनल रिजल्ट पर.

आईपीएल और पीएसएल फाइनल 2025

आईपीएल और पीएसएल फाइनल 2025

Year Ender 2025: फ्रेंचाइजी क्रिकेट केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रही है. भले ही आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में कई लीग खेली जाती हैं और लगभग हर जगह फैंस का उत्साह देखने को मिलता है. साल 2025 में भी कई फ्रेंचाइजियों की किस्मत चमकी, जबकि कई फ्रेंचाइजियों का सपना टूट गया. यहां हम आईपीएल 2025 में लीग क्रिकेट के चैंपियन और फाइनल मैच के नतीजों की चर्चा कर रहे हैं.

विज्ञापन

आरसीबी ने रचा इतिहास

साल 2025 आरसीबी के लिए यादगार बना. टीम ने 18 सालों का सूखा खत्म किया और अपना पहला खिताब जीता. आरसीबी और पंजाब के बीच फाइनल मैच खेला गया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब 184/7 रन ही बना सकी. अंत में आरसीबी ने मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

लाहौर कलंदर्स ने भी मारी बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 फाइनल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स की टीम आमने सामने थीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 201/9 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लाहौर ने 19.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम ने बिखेरा जलवा

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 फाइनल मुकाबला चेटोग्राम चैलेंजर्स और फॉर्च्यून बरिशल के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 194/3 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बरिशल ने 19.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताबी मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025

महिला प्रीमियर लीग 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताबी मुकाबले को जीतकर अपना दूसरा टाइटल जीता. मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुबंई ने 20 ओवर में 149/7 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 141/9 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

अमेरिका में एमआई ने बिखेरा जलवा

अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग टी-20 क्रिकेट का खिताब एमआई न्यूयॉर्क ने अपने नाम कर लिया. इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में वॉशिंगटन 175 रन ही बना सकी और अंत में मुकाबला एमआई न्यूयॉर्क ने जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ