FIR filed against Yograj Singh: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम पर उनकी एक वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसमें महिलाओं को लेकर उनके एक डायलॉग पर काफी विवाद मच गया है. उनके खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में एक पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है. इसी के साथ उनको मांफी मांगने के लिए कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसका क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो महिलाओं के खिलाफ एक टिप्पणी करते दिख रहे हैं.
किस धारा के तहत दर्ज हुआ मामला?
पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से इस मामले को गंभीरता से लिया है. आयोग की तरफ से इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस को जांच शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए योगराज सिंह, सीरीज के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसी के साथ आयोग की तरफ से मांग की गई है एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपी जाए.
योगराज सिंह की कोई टिप्पणी नहीं
योगराज सिंह अपनी तीखी टिप्पणी और सटीक जवाब के लिए जाने जाते हैं. इस मामले में अभी तक उनकी तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है. लुक्खे वेब सीरीज को लेकर ये विवाद हो रहा है. ये वेब सीरीज 8 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. इसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी, लक्षवीर सिंह सरन और मशहूर रैपर किंग जैसे स्टार अभिनय करते हुए दिखे हैं.
चंडीगढ़ के एक वकील उज्ज्वल भसीन ने इस मामले में IANS से बातचीत में उन्होंने कहा, “उनके (योगराज) बयान उन महिलाओं की ओर इशारा करते हैं जो काम पर जाती हैं और घर लौटने पर परिवार के लिए खाना बनाती हैं। माताएं, बहनें, पत्नियां, बेटियां, सभी परिवार की देखभाल करती हैं। इसलिए मैंने चंडीगढ़ SSP के पास शिकायत दर्ज कराई है। मेरा मानना है जल्द कार्रवाई होगी।”
ये भी पढ़िए- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप को किया बुरी तरह ट्रोल, तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहने पर दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines