Finn Allen Made Many Records: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को डुनेडिन में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम 45 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान युवा सलामी बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला जमकर चला। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 62 गेंदों में 220.96 की स्ट्राइक रेट से 137 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं 16 बेहतरीन छक्के निकले। जिसके बाद उन्होंने कुछ खास उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं, जो इस प्रकार है-
कोरी एंडरसन का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त:
फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए टी20 के एक मुकाबले में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड कोरी एंडरसन के नाम दर्ज था। एंडरसन ने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में 10 छक्के लगाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ डुनेडिन में 16 छक्के लगाते हुए एलन ने इस खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।
यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट में 2 धुरंधरों ने मचा रखी है धूम, टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलना तय!
एलन ने ब्रेंडन मैकुलम को भी छोड़ा पीछे:
फिन एलन ने ब्रेंडन मैकुलम के भी एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। तीसरे टी20 मुकाबले से पूर्व कीवी टीम की तरफ से एक टी20 मुकाबले में छक्के-चौकों से सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम दर्ज था। मैकुलम ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में विस्फोटक बल्लेबाजी का मुआयना कराया था। इस दौरान उन्होंने 56 गेंदों में 116 रन की शानदार पारी खेल थी। इस उम्दा पारी में उनके बल्ले से 12 चौके और आठ छक्के निकले थे। यानी केवल छक्के-चौकों की मदद से उन्होंने कुल 96 रन बटोरे थे। वहीं, फिन एलन ने डुनेडिन में खेली गई 137 रन की शतकीय पारी के दौरान कुल पांच चौके और 16 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने केवल छक्के-चौकों से 116 रन बटोरे और मैकुलम की खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया।
टी20 में फिन एलन पहुंचे टॉप पर:
फिन एलन टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की तरफ से एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड मैकुलम के नाम दर्ज था। पूर्व कीवी कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2012 में 123 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 137 रन बनाते हुए एलन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines