FIFA World Cup 2026 Who won today Football match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 22 जून को भी बड़े ही रोचक मैच हुए. स्पेन और मिस्र की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की तो वहीं बेल्जियम और ईरान के बीच भी धुआंधार मैच देखने को मिला. सभी मैचों के नतीजे सामने आने के बाद से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और राउंड ऑफ 32 की जंग मजेदार होती जा रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि 11वें दिन के मैच के नतीजे किस प्रकार रहे.
बेल्जियम और ईरान के बीच कांटे का मुकाबला
बेल्जियम और ईरान के बीच कमाल का मैच देखने को मिला. ग्रुप जी के इस मैच में एक भी गोल नहीं हो सका और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. लॉस एंजिल्स स्टेडियम में ये मैच खेला गया. इन दोनों ही टीमों ने अब तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं जीता है. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल दागने की हर कोशिश की लेकिन डिफेंस के शानदार खेल ने ऐसा नहीं होने दिया.
स्पेन ने दर्ज की इस वर्ल्ड की पहली जीत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच के मैच में स्पेन ने सऊदी अरब के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से मात दी. स्पेन के लिए लामिन यामल ने एक तो वहीं स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने शानदार खेल दिखाते हुए 2 गोल दागे. स्पेन को अपने पहले मैच में जीत नहीं मिल पाई थी इस मैच में स्पेन के डिफेंस से लेकर स्ट्राइकर ने कमाल का खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया.
उरुग्वे को नहीं मिल पाई जीत
काबो वर्डे की टीम इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रही है. उरुग्वे के खिलाफ मैच में काबो वर्डे के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. दो बार की चैंपियन उरुग्वे को इस मैच में जीत की उम्मीद थी लेकिन मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ. इससे पहले काबो वर्डे की टीम ने स्पेन को भी ड्रॉ पर रोका था. मैच में कुल 4 गोल हुए जिसकी शुरुआत उरुग्वे की तरफ से 21वें मिनट में हुई थी. मैच में काबो वर्डे की टीम पिछड़ रही थी. इसके बाद 60वें मिनट में मैदान पर वरेला ने गोल मारकर 2-2 से स्कोर बराबर कर दिया.
मिस्र ने न्यूजीलैंड को दी मात
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप जी के मैच में मिस्र ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार मैच खेला गया. मिस्र की टीम ने न्यूजीलैंड को इस मैच में एकतरफा हरा दिया. 15वें मिनट में फिन सुरमन ने न्यूजीलैंड की टीम को बढ़त दिलाते हुए पहला गोल दागा. इसके बाद टीम के लिए कोई गोल नहीं हुआ तो वहीं मिस्र ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया.
ये भी पढ़िए- FIFA World Cup में स्पेन का धमाका, सऊदी अरब को 4-0 से रौंदा, लेमिन यमाल की धुआंधार शुरुआत!
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
6 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines