FIFA World Cup 2022 Argentina vs Croatia: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में मंगलवार की देर रात अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला गया। इसमें अर्जेंटीना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 3-0 से मात दे दी। इस जीत के साथ ही वह 8 साल बाद फाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने में लियोनल मेसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में एक गोल किया साथ ही एक असिस्ट भी किया।
अर्जेंटीना ने शुरुआत से ही बनाए रखा दबदबा
34वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी के गोल से अर्जेंटीना का खाता खुला। उन्होंने यह गोल पेनल्टी पर किया। क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने ने जूलियन अल्वारेज पर फाउल किया। इसे बाद अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली और मेसी ने इसपर फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपना 5वां गोल किया। टीम के लिए दूसरा गोल 39वें मिनट में अल्वारेज ने किया।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: सेमीफाइनल में गरमाएगी गोल्डन बूट की जंग, मेसी, एम्बापे समेत ये खिलाड़ी रेस में शामिल
मेसी ने डिफेंडर्स को छकाया, फिर अल्वारेज ने किया गोल
पहले हाफ में ही दो गोल करने के बाद भी अर्जेंटीना की टीम ने हार नहीं मानी। 69वें मिनट में एक बार फिर से लियोनल मेसी ने अपना जादू बिखेरा। वह क्रोएशिया के खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को लेकर पेनल्टी एरिया तक पहुंच गए। लेकिन वहां क्रोएशिया के दो डिफेंडर थे। इसके बाद मेसी ने गेंद को अल्वारेज की तरफ पास किया। उन्होंने इसे आसानी से पोस्ट में डालकर अपनी टीम को 3-0 के बढ़त दिला दी। क्रोएशिया ने कोशिश जारी रखी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
29 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines