T Dilip Coaching Stint Ends: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को T20I और वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने पहले भारत को T20I सीरीज में 4-0 से हराया और फिर वनडे सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से हार गई. इसके बाद अब टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल हुआ है. बताया जा रहा है कि फील्डिंग कोच टी दिलीप का सफर टीम के साथ खत्म हो गया है. 2021 में उन्होंने टीम इंडिया के कोच के रूप में काम करना शुरू किया था और अब 5 साल बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया है.
टी दिलीप की टीम इंडिया से विदाई
पिछले कुछ हफ्तों से टी दिलीप के टीम इंडिया को जल्द अलविदा कहने की रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही थीं. अब रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप का भारतीय टीम के फील्डिंग कोच के रूप में सफर खत्म हो गया है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद कोच के रूप में उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया गया था लेकिन अब इसका समापन हो गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ नहीं हैं और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद बेहद कम है.
ये भी पढ़ें:- जिंदगी की जंग हारा दिग्गज खिलाड़ी, 75 साल की उम्र में हुआ निधन, फुटबॉल जगत में शोक की लहर
जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सदस्य जिम्बाब्वे पहुंच चुके हैं. पिछली दो T20I सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया एशियन गेम्स से पहले जिम्बाब्वे को हराकर लय हासिल करना चाहेगी.
जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा? शतक जड़ने के बाद इस दिन करेंगे जोरदार कमबैक
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
21 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
35 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
47 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines