ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पुणे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर अफगान गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। खासकर तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का। फारूकी ने आज श्रीलंका के खिलाफ कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 3.40 की इकोनॉमी से 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे।
मैच के दौरान 23 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज ने एक खास उपलब्धि भी प्राप्त कर ली है। वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनके पास मोहम्मद नबी के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह महज चार रन से चूक गए।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जंग के लिए मुंबई पहुंची मेन इन ब्लू, 3 खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ निकले घर
वर्ल्ड कप 2019 में मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन की थी, जो अबतक रिकॉर्ड है। उन्होंने कार्डिफ में महज 30 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए थे। वहीं अब फारूकी ने भी वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ ही बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए हैं। हालांकि, इस बीच उन्होंने 34 रन खर्च किए।
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ी:
4/30 – मोहम्मद नबी – बनाम श्रीलंका – कार्डिफ – साल 2019
4/34 – फजलहक फारूकी – बनाम श्रीलंका – पुणे – साल 2023
4/38 – शापूर जादरान – बनाम स्कॉटलैंड – डुनेडिन – साल 2015
फजलहक फारूकी का वनडे करियर:
बात करें फजलहक फारूकी के वनडे क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अफगानिस्तान के लिए अबतक कुल 26 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 26 पारियों में 28.21 की औसत से 38 सफलता हाथ लगी है। वनडे फॉर्मेट में उनका श्रीलंका के खिलाफ की गई आज की गेंदबाजी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines