T20 World Cup 2026 से पहले मुसीबत में पाकिस्तान टीम, 'प्रीमियम' तेज गेंदबाज अचानक हुआ चोटिल

Shaheen Afridi Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब 6 हफ्ते रह गए हैं और इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके पहले पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ चुकी है. बिग बैश लीग खेलते खेलते हुए उनके प्रीमियम तेज गेंदबाज चोटिल हो गए और उन्हें अचानक मैदान से बाहर जाना पड़ा. ये टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

Shaheen Afridi Injured

पाक तेज गेंदबाज हुए चोटिल

Shaheen Afridi Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है और इस टूर्नामेंट के आयोजन में 50 से भी कम दिन रह गए हैं. इसके पहले पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. उनके सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज को चोट लग गई है. दरअसल, शाहीन अफरीदी बिग बैश लीग का हिस्सा हैं और वो ब्रिस्बेन हीट के लिए खेल रहे हैं. हाल ही में एक मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए अफरीदी को चोट आई और इसी कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी हुए चोटिल

शाहीन अफरीदी बिग बैश लीग खेल रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. गाबा में हाल ही में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में इटली के बल्लेबाज हैरी मनेंटी ने उन्हें एक ही ओवर में 19 रन जड़ दिए. चीजें इसके बाद अफरीदी के लिए और खराब हो गई.

विज्ञापन

पारी के 14वें ओवर में फील्डिंग करते हुए अचानक से शाहीन अफरीदी लंगड़ाकर चलने लगे और उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ. कमेंटेटर्स ने भी इस बात का जिक्र किया और कहा कि उन्हें शायद हैमस्ट्रिंग इंजरी है. अफरीदी इसके बाद मैदान से बाहर चले गए और वो अपने ओवर भी पूरे नहीं कर पाए. शाहीन ने मैच में 3 ओवर डाले और 26 रन दिए.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत

2026 के टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन में अब लगभग 6 हफ्ते रह गए हैं और इसके पहले शाहीन अफरीदी का चोटिल होना पाकिस्तान के लिए बुरा संकेत है. वो उनकी टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं और उनका बाहर होना जरूर पाकिस्तान की मुसीबत बढ़ा रहा होगा. एशिया कप 2025 में शाहीन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे. इससे पता चलता है कि पाकिस्तान को बड़े टूर्नामेंट में उनकी कितनी जरूरत पड़ती है. जल्द ही शाहीन की चोट पर अपडेट आ सकता है. अगर उनकी इंजरी गंभीर है, तो फिर वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ऋषभ पंत! T20 World Cup के बाद अब ODI में जगह ले सकता है ये धाकड़ विकेटकीपर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ