टीम इंडिया से बाहर होंगे ऋषभ पंत! T20 World Cup के बाद अब ODI में जगह ले सकता है ये धाकड़ विकेटकीपर

Rishabh Pant Might Dropped Team: ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन अब बताया जा रहा है कि उनका यहां से पत्ता कटने वाला है. BCCI ने उनकी जगह अब एक धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में जगह देने का मन बनाया है.

Rishabh Pant Might Dropped Team

पंत होंगे वनडे टीम से बाहर?

Rishabh Pant Might Dropped Team: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. संजू सैमसन और जितेश शर्मा के बाद ऋषभ पंत टी20 में टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज थे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें जगह नहीं मिली और ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में तगड़े प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम का हिस्सा बनने में सफल हुए. वनडे में ऋषभ पंत टीम इंडिया के स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं और वो केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के रूप में नजर आते हैं. अब खबर सामने आ रही है कि पंत ODI टीम से भी बाहर होने वाले हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत का ODI से भी कटेगा पत्ता!

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन बाकी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ऋषभ पंत को इस सीरीज में नहीं चुनने का मन बनाया है. भारत की 11 से 18 जनवरी 2026 के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला होने वाली है और ऋषभ पंत को इसके लिए शायद नहीं चुना जाएगा.

विज्ञापन

पंत ने 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके बाद से वो स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ समय पहले खत्म हुई वनडे सीरीज का भी हिस्सा थे लेकिन उन्होंने प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है.

विज्ञापन

ईशान किशन को मिल सकता है मौका?

ईशान किशन दो साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे और उन्होंने आखिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना ली. ईशान किशन अब वनडे में भी वापसी करने की कोशिश में हैं. उन्होंने हाल ही में झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 125 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वो अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसी कारण सिलेक्टर्स की नजरें उनपर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज को चुना जाता है, तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ